BSNL का बड़ा धमाका: लॉन्च किया 26 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान


यह भी पढ़े: अब आप व्हाट्सऐप से जल्द ही कर सकेंगे पेमेंट !
पहले इस प्रोमोशनल प्लान की वैलिडिटी 26 दिन थी लेकिन बीएसएनएल ने उसकी वैधता 3 महीने तक बढ़ा दी है। यानी अब आप 26 रुपये वाले प्लान को अगले तीन महीनों तक रिचार्ज करा सकते हैं।
यह भी पढ़े: एयरसेल ने लॉन्च किया ‘गुड नाइट’ प्लान, मिलेगा फ्री डाटा
रिपोर्ट के मुताबिक STV 26 प्लान 31 मार्च के बाद खत्म हो रहा था लेकिन अब इसकी वैधता बढ़ा दी गई है। इस प्लान के तहत 26 घंटों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। बीएसएनएल के इस कॉलिंग प्लान की तुलना अन्य कंपनियों के प्लान से करें तो काफी बढ़िया प्लान है, क्योंकि 1 घंटे के लिए आपको सिर्फ 1 रुपये से कम ही देने पड़ रहे हैं।
यह भी पढ़े: धमाकेदार ऑफर: BSNL लाया सिर्फ 249 रुपए में अनलिमिटेड कालिंग के साथ 300GB 4G इंटरनेट
इस प्लान के तहत बीएसएनएल से बीएसएनएल और दूसरे नंबर भी अनलिमिटेड कॉलिंग है। बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में 339 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसमें दूसरे नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2 जीबी 3जी डाटा रोज दिया जा रहा है। ऑन नेट कॉलिंग रोज 25 मिनट फ्री है।





