BSNL के छह गुना बड़े इस प्लान से होगी ग्राहकों की बल्ले-बल्ले

भारत संचार निगम लिमिटेड ने प्रीपेड के आकर्षक प्लांस के बाद पोस्ट पेड मोबाइल सेवाओं से संबंधित मौजूदा योजना में छह गुना अधिक डाटा देने की पेशकश की है।BSNL के छह गुना बड़े इस प्लान से होगी ग्राहकों की बल्ले-बल्ले

यह योजना एक जुलाई से लागू हो गई है। मौजूदा प्लान 799 असीमित कॉल के सथ 3 जीबी डाटा की जगह 10 जीबी डाटा देने वाला बेहतरीन प्लान बन गया है।

ये भी पढ़े: बच्ची को ट्रक से कुचलने का प्रयास, विरोध पर फायर झोंका

प्लान 525 में 450 रुपये की टॉक वैल्यू के साथ में 500 एमबी की जगह 3 जीबी डाटा ग्राहकों को मिलेगा।

बीएसएनएल के सीजीएम महक सिंह ने बताया कि अपने मोबाइल ग्राहकों के सभी वर्गों के लिए हम सस्ती व बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सर्विसेज की क्वालिटी पर ध्यान दे रहे हैं। उपभोक्ताओं के हितों को केंद्र में रखा गया है।

वहीं बीएसएनएल ने प्रीपेड मोबाइल के लिए नया प्लान बीएसएनएल सिक्सर रुपये 666 जारी किया है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को 60 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ दो जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा।

बीएसएनएल के दूर संचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक महक सिंह ने बताया कि ये प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो वाइस कॉल के साथ डाटा का भी उपयोग करते हैं। इस प्लान की वैधता 180 दिन है। 60 दिन के लिए किसी भी नेटवर्क पर असीमित वाइस कॉल के साथ डाटा भी देता है। 

60 दिन के बाद कॉल दर किसी भी नेटवर्क पर 50 पैसा प्रति मिनट होगी। स्थानीय एसएमएस दर किसी भी नेटवर्क पर 25 पैसा प्रति एसएमएस की दर से चार्ज होगा। अन्य सभी दरें प्रति मिनट प्लान की तरह ही हैं।  
 
Back to top button