BSNL में 300 पद खाली, युवाओं को नौकरी करने का सुनहरा मौका

भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है. पात्र और योग्य उम्मीदवार इस नौकरी के लिए 26 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि यह आवेदन करने की अंतिम तिथि है. इस नौकरी के लिए आप जल्द से जल्द आवेदन कर दें. नौकरी के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क, नौकरी के लिए चयन प्रक्रिया, नौकरी के लिए आयु सीमा, जिन पदों पर भर्ती निकली उनका विवरण, पदों के नाम, नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता, कुल पदों की संख्या जैसी नौकरी से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं…

कुल पद-300
आवेदन करने की आखिरी तारीख -: 26 जनवरी, 2019
पोस्टों का नाम: मैनेजमेंट ट्रेनी

नौकरी के लिए यह है आवश्यक शैक्षणिक योग्यता…
इस भर्ती के लिए प्रत्याशी के पास बीई /बीटेक /इंजीनियरिंग डिग्री अथवा इसके समकक्ष डिग्री होनी आवश्यक है.

सैलरी…
भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रोजगार में वेतन 24,900 – 50,500/- होगा. 

नौकरी के लिए यह है उम्मीदवारों की आयु सीमा…
भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से निकाली गई इस भर्ती के लिए प्रत्याशी की उम्र 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. 

आवेदन फीस…
इस भर्ती के लिए आवेदन फीस सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 2200 और एसटी/ एससी/ दिव्यांग के लिए 1100 रुपए होगी. 

पात्र उम्मीदवारों का नौकरी के लिए इस तरह से होंगा चयन…
इस भर्ती के लिए प्रत्याशी का चयन ऑनलाइन असेसमेंट, ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. 

Back to top button