आज जारी होगा बीएसईएच हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट…

हरियाणा बोर्ड (बीएसईएच) कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज bseh.org.in पर जारी करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे शाम में जारी किए जा जाएंगे। हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा 3 मार्च से शुरू हुई थी। कोरोना वायरस महामारी व लॉकडाउन के चलते कुछ पेपर रद्द कर दिए गए थे। बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि नतीजे जारी करने की तैयारी पूरी है। उन्होंने कहा कि छात्रों का रिजल्ट उन पेपरों के मार्क्स के आधार पर घोषित किया जाएगा जो हो चुके हैं। आयोजित हो चुके पेपरों के औसत मार्क्स लिए जाएंगे।       

  HBSE 12th Result 2020: रिजल्ट जारी होने के  बाद ऐसे कर सकेंगे चेक
– सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– इसके बाद ‘HBSE 12th Result 2020’ के लिंक पर क्लिक करें।
– अब नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर और पूछी गई अन्य जानकारी भरें। 
– जानकारी सबमिट करने पर रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
– भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

 पिछले साल हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
पिछले वर्ष 2019 में हरियाणा बोर्ड (एचबीएसई) कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 74.48% रहा था। लड़कियां 82.5% और लड़के 68% पास हुए थे। भिवानी के दीपक कुमार ने 500 में से 497 अंक (साइंस स्ट्रीम) हासिल टॉप किया था। 

कैसा रहा इस बार 10वीं का रिजल्ट
पिछले सप्ताह हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का परिणाम जारी किया था। रिजल्ट 64.59 फीसदी रहा। परीक्षा में लड़कियों की पास प्रतिशतता 69.86 प्रतिशत और लड़कों की 60.27 प्रतिशत रही। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 9.59 फीसदी ज्यादा रहा। नारनौंद के टैगोर स्कूल की छात्रा ऋषिता ने 500 में से पूरे 500 मार्क्स हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया। हिसार से ही उमा, कल्पना, स्नेह, निकिता, मारुति ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई। जबकि हिसार से चहक व गर्विता, जींद से रोहित, रेवाड़ी से किरन, कैथल से भूमिका व सलोनी ने तीसरा स्थान पाया है। मेरिट लिस्ट में पहले तीन स्थानों पर 15 स्टूडेंट्स थे।  बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के मुताबिक परीक्षा में 337691 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे। इनमें से 218120 उत्तीर्ण हुए एवं 32,501 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। 87070 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं। इस परीक्षा में 1,85,429 छात्र बैठे थे, जिनमें 1,11,751 पास हुए और 1,52,262 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,06,369 पास हुईं। परीक्षा में राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 59.74 रही और निजी विद्यालयों का पास प्रतिशत 69.51 रहा है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 64.39 रहा, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 65.00 रहा 

Back to top button