BS6 इंजन के साथ आ रही हैं ये…बाइक्स और स्कूटर, कीमत है बहुत कम

इन दिनों देश की सभी वाहन निर्माता कंपनियों पर नए BS6 उत्सर्जन मानक वाली बाइक्स लॉन्च करने का दबाव है। इसी को देखते हुए कंपनियों की रणनीति बीएस-6 बाइक्स भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं, वहीं कुछ कंपनियां ने बीएस-6 बाइक्स लाने की शुरुआत भी कर दी है। आइए जानते हैं भारतीय बाजार में मौजूद BS6 बाइक्स
भारतीय दोपहिया मोटरसाइकिल कंपनी हीरो ने पहली बीएस-6 मोटरसाइकिल Splendor iSmart लॉन्च की थी। इस बाइक में 110 सीसी का इंजन दिया गया है।

वहीं, इस बाइक में i3S टेक्नोलॉजी भी दी गई है। Splendor iSmart को तीन टोन टेक्नो ब्लू और ब्लैक, स्पोर्ट्स रेड और ब्लैक, फोर्स सिल्वर और हैवी ग्रे रंगों में लॉन्च किया गया था। इसका माइलेज 61 किमी प्रति लीटर है।
एक्स शोरूम कीमत- 64,900 रुपये
जापान की दोपहिया मोटरसाइकिल कंपनी होंडा ने भी बीएस-6 इंजन के साथ CB Shine SP125 को बाजार में उतारा है। इसमें नया 125 सीसी का एयरकूल्ड इंजन दिया गया है। साथ ही इसमें एलईडी हेडलैंप भी है। यह फ्रंट डिस्क ब्रेक और ड्रम यूनिट्स के साथ उपलब्ध है। नई eSP टेक्नोलॉजी की मदद से यह बाइक पुरानी बाइक के मुकाबले 16 फीसदी ज्यादा माइलेज देगी।
एक्स शोरूम कीमत- 72,200 रुपये
होंडा बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाला स्कूटर भी उतार चुकी है। होंडा Activa 125 में 125 सीसी का बीएस-6 इंजन दिया गया है। पुराने मॉडल की तुलना में यह स्कूटर 13 फीसदी ज्यादा माइलेज देगा। यह इंजन 6,500 आरपीएम पर 8.1 बीएचपी की पावर और 5000 आरपीएम पर 8.7 एनएम का टॉर्क देता है। होंडा Activa 125 का माइलेज 60 किमी प्रतिलीटर है।
एक्स शोरूम कीमत- 74,490 रुपये
जापान की दोपहिया मोटरसाइकिल कंपनी यामाहा भी बीएस-6 इंजन वाला FZS F1 मोटरसाइकिल बाजार में उतार चुकी है। इस बाइक में 149 सीसी का इंजन लगा है, जो 7,250 आरपीएम पर अधिकतम 12.4 पीएस की पावर और 5,500 आरपीएम पर 13.6 एनएम का टॉर्क देता है। यह बाइक डार्कनाइट, मैटेलिक रेड, डार्क मैट ब्लू, मैट ब्लैक, ग्रै और सियान ब्लू में उपलब्ध है। इसका माइलेज करीब 50 किमी प्रति लीटर है।
एक्स शोरूम कीमत- 1,01,200 से शुरू
Yamaha ने FZS-F1 के अलावा FZ-F1 बाइक भी बीएस-6 इंजन के साथ बाजार में उतारी है। इस बाइक में 149 सीसी का इंजन लगा है, जो 7,250 आरपीएम पर अधिकतम 12.4 पीएस की पावर और 5,500 आरपीएम पर 13.6 एनएम का टॉर्क देता है। साथ ही इसमें फ्रंट व्हील में सिंगल चैनल एबीएस मिलेगा, साथ ही आगे और पीछे रिअर डिस्क ब्रेक्स दिए जाएंगे। यह बाइक मैटेलिक ब्लैक और रेसिंग ब्लू कलर में उपलब्ध है। वहीं, इस बाइक का माइलेज 45 किमी प्रतिलीटर है।
एक्स शोरूम कीमत- 99,200 रुपये





