100 रुपए के लिए टूट गई शादी, बिना दुल्हन घर लौटी बारात

शादी हुए चंद मिनट भी नहीं हुए थे कि 100 रुपए की लेनदेन को लेकर शादी टूट गई। जी हां, यह अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ इलाके में सामने आया है। विवाद शादी का बंधन बंधने के बाद शुरू हुआ। विवाद दक्षिणा के 100 रुपये को लेकर शुरू हुआ, जिसने ऐसा तूल पकड़ा कि दुल्हन ने साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद जो हुआ।100 रुपए के लिए टूट गई शादी, बिना दुल्हन घर लौटी बारात

बहुत कहासुनी होने के बाद मामला थाने जा पहुंचा। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। मामला मेरठ के टीपी नगर इलाके का है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को यह शादी हुई थी। दिल्ली से बारात आई थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल ही रहा था। देर रात दोनों पक्षों के परिजन और कुछ रिश्तेदार फेरों पर रुक गए थे। पुलिस के अनुसार दूल्हा पक्ष फेरों के लिए अपने पंडित को नहीं लाए थे। जिस पर तय हुआ था कि दुल्हन पक्ष के पंडित ही लड़के पक्ष की ओर से फेरों की रस्म करा देंगे। दूल्हा पक्ष बाद में उन्हें दक्षिणा दे देगा। फेरों की रस्म भी पूरी हो गई। बकौल पुलिस दूल्हे पक्ष से पंडित जी को दक्षिणा में केवल 100 रुपये ही दिए।

यौन शोषण की एक एेसी कहानी, जिसे पढ़कर हिल जाएगे आप

आरोप है कि कम दक्षिणा देने को लेकर दुल्हन के पिता ने खूब बेइज्जती की। इसके बाद दूल्हे के पिता ने पंडित को 2100 रुपये दे दिए। लेकिन दुल्हन के पिता पर अपमानित करने का आरोप लगाकर दूल्हे का पिता अपने परिवार के पास जाकर रोने लगा। पुलिस के अनुसार रिश्तेदारों ने बताया कि शादी की शॉपिंग के दौरान ही दोनों पक्षों में खटास शुरू हो गई थी। दोनों पक्षों ने दिल्ली में दुल्हन का लहंगा खरीदा था। लेकिन कहने के बावजूद भी दूल्हे को शेरवानी नहीं दिलायी थी। इस पर नाराज दूल्हा फोन पर बात करने पर दुल्हन को ताने मारता था।

 
Back to top button