BSNLका जबरदस्त ऑफर: इस प्लान में 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल और डेटा

भारतीय टेलीकॉम बाजार में जियो से मुकाबले के बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने देश में प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया ‘KOOL’ ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत BSNL के प्रीपेड ग्राहकों को 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (होम एंड रोमिंग), प्रतिदिन 100SMS और रिंग बैक टोन का फ्री एक्सेस दिया जाएगा.

BSNLका जबरदस्त ऑफर: इस प्लान में 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल और डेटा

BSNL ने इस प्लान की कीमत 1,099 रुपये रखी है. BSNL के इस ऑफर की प्रभावी कीमत 13 रुपये प्रतिदिन होती है. BSNLने इस प्लान को देश के हर सर्किल में उपलब्ध कराया है. अगर BSNL के इस प्लान को दूसरी बड़ी कंपनियों के प्लान से तुलना करें तो ये प्लान काफी अलग है. क्योंकि बाकी कंपनियां डेटा और कॉल को लेकर कुछ न कुछ लिमिट जरूर रखती हैं.

हालांकि ध्यान देने वाली बात ये है कि BSNL लगभग सभी जगहों पर 3G नेटवर्क मुहैया कराता है. जबकि बाकी कंपनियां 4G नेटवर्क देती हैं. BSNL केवल केरल सर्किल में 4G नेटवर्क उपलब्ध कराता है.

Tax न चुकाने वाले हो जाएं सावधान, सरकार ने वसूले 26500 करोड़ रुपये

पिछले महीने BSNL ने ढेर सारे अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ाया था. अब 186 रुपये, 187 रुपये, 349 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये और 666 रुपये की वैलिडिटी 50 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है. नए अपडेट के बाद BSNL अब 129 दिन तक की वैलिडिटी और 1.5GB तक डेटा देता है.

Back to top button