बीपीएल कार्ड धारकों को अब हर माह 1 किलो शक्कर मिलेगी
मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन बिताने वाले लोगों व अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए राशन दुकानों से दी जाने वाली शक्कर का कोटा बढ़ा दिया है। सरकार की ओर से शुक्रवार को इस संबंध का शासनादेश जारी कर दिया गया।

इसे भी देखें:- रोहिंग्या मुसलमानों की हालत पर भावुक हुई ममता, कहा- मदद करे संयुक्त राष्ट्र
नए कोटे के तहत अब ऐसे हर परिवार को हर महीने 500 ग्राम की जगह 1 किलो शक्कर मिलेगी। इसके साथ ही सरकार ने रियायती दर पर दी जाने वाली शक्कर के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अब उक्त श्रेणी के परिवारों को यह 15 रुपए की जगह 20 रुपए प्रति किलो की दर से मिलेगी। महाराष्ट्र में करीब 55 हजार राशन की दुकानें हैं।





