बुढ़ापे तक हड्डियां रहेगी मजबूत, बस खाए ये चीज

तिल का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। हड्डियों की मजबूती से लेकर लंबे-घने बालों तक तिल हर रूप में फायदेमंद होता है। तिल में न केवल त्वचा को पोषित करने की खूबी होती है बल्कि हीलिंग क्वालिटी भी होती है। तिल का प्रयोग शरीर के हर हिस्से के लिए बेमिसाल माना जाता है।

हड्डियां

ये बात वैज्ञानीक तौर पर साबित हो चुकी है कि तिल कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में सक्षम होता है। इसी वजह से तिल को लंग कैंसर, पेट कैंसर, ल्यूकेमियास ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर होने की आशंका को कम कर देता है।

तिल का इस्तेमाल ज्यादातर ठंड के मौसम में किया जाता है क्योंकि ये शरीर को को गर्म रखता है। साथ ही हेल्दी खाना बनाने के लिए हमें तिल का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। वैसे तो तिल तीन रंगों में पाया जाता है लेकिन आज हम आपको सफेद तिल के फायदों के बारे में बताएंगे।

तिल में विटामिन पाया जाता है जो शरीर को तनाव और डिप्रेशन से बचाता है।

बनाना चाहते है ऐसी बॉडी तो शुरू कर दो ये फल खाना, ताकत और पोषण का खजाना है

तिल में मौजूद सॉल्ट जैसे कि कैल्सियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम आदि दिल की मांसपेशियों को एक्टिव रखने में मदद करते हैं।

सूखी खांसी होने पर तिल को मिश्री व पानी के साथ सेवन करने से लाभ मिलता है। इसके अलावा तिल के तेल को लहसुन के साथ गर्म करके, गुनगुने रूप में कान में डालने पर कान के दर्द में आराम आता है।

 

साथ ही तिल में डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड पाए जाते हैं जो बच्चों की हड्डियों के विकास को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा यह मांस-पेशियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

तिल का तेल त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसकी मदद से त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है और इसमें नमी बरकरार रहती है।

शरीर के किसी भी अंग की त्वचा के जल जाने पर, तिल को पीसकर घी और कपूर के साथ लगाने पर आराम मिलता है, और घाव भी जल्दी ठीक हो जाता है।

अगर आपके मुंह में अक्सर छाले निकलते रहते हैं तो आपको तिल के तेल में सेंधा नमक मिलाकर छालों पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

दातों के लिए भी तिल बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप सुबह शाम ब्रश करने के बाद तिल को चबाते हैं तो दांत मजबूत होते जाते हैं। साथ ही आपके दातों में कैल्शियम की कमी भी पूरी हो जाती है।

 
Back to top button