बॉलीवुड गायक लकी अली कश्मीर पर बोले- जब कुत्ते भौंकते हैं तो आप गाड़ी नहीं रोको, चलते रहो

गायक लकी अली ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों और यहां सीमापार से अशांति फैलाने के लिए किए जा रहे कार्यों पर बेहद तल्ख टिप्पणी की है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक श्रीनगर में एक कंसर्ट में हिस्सा लेने पहुंचे गायक लकी अली ने कहा, ‘मेरे पिता कहते थे-जब कुत्ते भौंकते हैं तो आप गाड़ी नहीं रोको, चलते रहो। कश्मीर शांति है।’ गायक लकी अली ने स्पष्ट किया कि उनकी ये बातें इस संदर्भ में है कि जम्मू कश्मीर के विकास के लिए जो कुछ किया जा रहा है उसे जारी रखा जाए, कुछ लोग जो यहां अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं उनके बहकावे में न आएं।

बॉलीवुड गायक लकी अली कश्मीर पर बोले- जब कुत्ते भौंकते हैं तो आप गाड़ी नहीं रोको, चलते रहो

बॉलीवुड गायक लकी अली ने श्रीनगर में डल झील के तट पर आयोजित एक संगीत समारोह में अपना कार्यक्रम पेश किया। इसका आयोजन थल सेना ने किया था। अली 1990 के दशक के आखिर में गायन के क्षेत्र में एक सनसनी थे। उनके लोकप्रिय गीतों में ‘आ भी जा’, ‘ऐ सुबह’ और ‘जाने क्या ढूंढता है ये मेरा दिल’ शामिल है।

इसे भी देखें:- ED ने राम रहीम के सिरसा डेरे में मारा छापा, शुरू हुई गुरमीत की संपत्तियों की जांच

‘श्रीनगर युवा उत्सव 2017’ के तहत यहां शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर के प्रांगण में थल सेना ने इस समारोह का आयोजन किया था। हाल के समय में कश्मीर में खुले स्थान पर अपनी गायिकी का प्रदर्शन करने वाले अली बॉलीवुड के दूसरे गायक हैं। उनसे पहले अदनान सामी ने सात अक्टूबर को श्रीनगर में अपना कार्यक्रम पेश किया था। समारोह में राज्यपाल एनएन वोहरा मुख्य अतिथि थे। मालूम हो कि लगी मशहूर कॉमेडियन महमूद के बेटे हैं। इन्होंने ‘सुर’ फिल्म में एक्टिंग भी की है। इसके अलावा वे ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म के गाने भी गा चुके हैं।

 

Back to top button