BJP सांसद ने कहा शिवसेना नहीं NCP के समर्थन से चल रही फडणवीस सरकार

मुंबई.विदर्भ के भंडारा-गोंदिया सीट से सांसद नाना पटोले के भाजपा के खिलाफ तल्ख तेवर कायम हैं। पटोले ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। पटोले ने दावा किया है कि, प्रदेश की फडणवीस सरकार शिवसेना नहीं बल्कि राष्ट्रवादी कांग्रेस के समर्थन से सत्ता में है। इसलिए यदि शिवसेना राज्य सरकार से समर्थन वापस लेती है तो फडणवीस सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 
BJP सांसद ने कहा शिवसेना नहीं NCP के समर्थन से चल रही फडणवीस सरकार

NCP के दम पर बनाई सरकार…

– एक चैनल पर बातचीत में पटोले ने कहा, आप विधानमंडल के अधिकृत रिकॉर्ड देख लीजिए। भाजपा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के दम पर ही सरकार बनाई थी।
– पटोले ने कहा, विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी होने के पहले ही राष्ट्रवादी कांग्रेस ने भाजपा को समर्थन दे दिया था।
– पटोले ने दावा किया कि, विधानमंडल के रिकॉर्ड में है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस ने ध्वनिमत से भाजपा को समर्थन दिया था।
– साल 2014 में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने विधानसभा में ध्वनिमत से बहुमत साबित किया था। तब शिवसेना विपक्ष में थी।

ये भी देखें:- अभी-अभी: मुहर्रम के दिन मूर्ति विसर्जन पर, ममता सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला…

मोदी पर साध चुके निशाना

– इससे पहले पटोले सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री फडणवीस पर निशाना साध चुके हैं।
– पटोले ने कहा था कि मोदी को सवाल पूछा जाना पसंद नहीं है। उनके सामने किसानों की बात करिए तो वे नाराज हो जाते हैं।
– पटोले कर्ज माफी के लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगाने को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भी ओलाचना कर चुके हैं।
Back to top button