फर्रुखाबाद के बीजेपी MLA ने घायल को पीठ पर लादकर पहुंचाया हॉस्पिटल
फर्रुखाबाद. यूपी के फर्रुखाबाद में शुक्रवार को बीजेपी एमएलए मेंजर सुनील दत्त द्विवेदी एक घायल व्यक्ति को अपने पीठ पर लादकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। बता दें कि फर्रुखाबाद-फतेहपुर रोड 2 बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो गई। जिसमें 3 शख्स को गंभीर रूप से घायल हो गए। बीजेपी नेता ने अपनी कार रोककर उसे घायलों को उसमें लादकर हॉस्पिटल पहुंचाया।

ये है पूरा मामला…
– बता दें कि फतेहगढ़ के नगला पीतम निवासी अरविन्द चौहान अपनी साइकिल से नेकपुर की तरफ जा रहे थे। पीछे से मोहल्ला नगला दीना निवासी ऋषभ अपनी बाइक से आए और अरविन्द को टक्कर मार दी। जिससे ऋषभ की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
– बाइक से गिरते ही पीछे से एक और बाइक से आ रहे आवास विकास निवासी रामेश्वर सिंह की भी गाड़ी उसकी में टकरा गई। जिससे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों सड़क पर तड़प रहे थे।
– बाइक से गिरते ही पीछे से एक और बाइक से आ रहे आवास विकास निवासी रामेश्वर सिंह की भी गाड़ी उसकी में टकरा गई। जिससे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों सड़क पर तड़प रहे थे।
इसे भी देखें:- जम्मू-कश्मीरः ऊरी में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर
राह से गुजर रहे थे नेता
– घटना के बाद न तो एंबुलेंस आई और न ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की भीड़ भी लगी रही लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। विधायक मेजर सुनील ऑफिस से निकलने के बाद घर जा रहे थे।
– भीड़ देखकर उन्होंने गाड़ी रोक दी। घायलों को देख विधायक ने मानवता दिखाते हुए 3 घायलों को अपनी कार में लोहिया हॉस्पिटल भेजा।
– भीड़ देखकर उन्होंने गाड़ी रोक दी। घायलों को देख विधायक ने मानवता दिखाते हुए 3 घायलों को अपनी कार में लोहिया हॉस्पिटल भेजा।
पीठ पर लादकर ले गए इमरजेंसी वार्ड
– विधायक ने बताया कि स्ट्रेचर पर पहले से ही 2 लोग मौजूद थे। जिसके चलते उन्हें मरीज को अपनी पीठ पर लादकर इमरजेंसी ओपीडी तक ले जाना पड़ा।
– 3 गंभीर घायल इमरजेंसी गेट पर थे और उन्हें ले जाने के लिए कोई वार्ड बॉय नजर नहीं आया।
– 3 गंभीर घायल इमरजेंसी गेट पर थे और उन्हें ले जाने के लिए कोई वार्ड बॉय नजर नहीं आया।





