भाजपा के पास है झूठ बोलने की मशीन-वृंदा करात

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) की नेता वृंदा करात ने मंगलवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे जहां जाते हैं झूठ का पुलिंदा लेकर जाते हैं।

भाजपा के पास है झूठ बोलने की मशीन-वृंदा करात

बताया जा रहा है कि करात की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राजनाथ सिंह त्रिपुरा में आगामी विस चुनाव को लेकर भाजपा-आईपीएफटी के लिए चुनावी कैंपेन करने दो दिवसीय दौरे पर आगरा में हैं। राजनाथ सिंह ने अगरतला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, भाजपा के शासन में त्रिपुरा में सभी लोग सुरक्षित महसूस करेंगे।

‘भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन अपवित्र’

 

इसके जवाब में करात ने कहा है कि राजनाथ सिंह और अन्य भाजपा नेता जहां भी जाते हैं अपने साथ एक मशीन लेकर चलते हैं जो झूठ का पुलिंदा उगलती है। करात ने आगे भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन को अपवित्र कहा और कहा कि आईपीएफटी के एक नेता के उपर एक पत्रकार शांतनु भौमिक की हत्या का मामला दर्ज है। आपको बता दें कि, 18 फरवरी को त्रिपुरा में होने वाले चुनाव में भाजपा और सीपीआई (एम) पार्टी के बीच सीधी टक्कर होगी।

शनिवार को राजनाथ ने त्रिपुरा में की थी चुनावी रैली

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के बाहरी इलाके बर्जाला में शनिवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने राज्य में वामपंथी पार्टियों को कई बार मौका दिया है, इसलिए राज्य में वास्तविक और सभी वर्गो के समग्र विकास के लिए इस बार भाजपा को भी मौका दें। उन्होंने आगे कहा कि त्रिपुरा में बड़ी मात्रा में प्राकृतिक संसाधन हैं और भाजपा सत्ता में आई तो वह इस पूर्वोत्तर राज्य को भारत का नंबर वन राज्य बना देगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर दंगों के फर्जी मुकदमों को वापस करने का दिलाया भरोसा

’25 सालों तक वाम मोर्चा की सरकार ने कुछ नहीं किया’

 

राज्य की वाम मोर्चा सरकार पर प्रहार करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षो के शासनकाल में इस सरकार ने त्रिपुरा के विकास, आर्थिक समृद्धि और गरीबी व बेरोजगारी के उन्मूलन के लिए कुछ भी नहीं किया। पश्चिम बंगाल में भी 35 वर्षो के शासनकाल में माकपा ने राज्य को तबाह कर दिया। 18 फरवरी के होने वाले चुनाव में अगर वामपंथी पार्टियों को त्रिपुरा में शासन करने का फिर से अधिकार दिया गया तो वे राज्य और इसके लोगों के भविष्य को पूरी तरह बर्बाद कर देंगे।

‘भाजपा ही मिटा सकती है गरीबी’

उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ही त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर राज्यों और देश का विकास कर सकती है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों की देश के 19 राज्यों में सरकारें हैं। राजनाथ ने सवाल किया कि भाजपा और सहयोगी दलों की इतने राज्यों में सरकारें क्यों हैं? जवाब खुद ही देते हुए उन्होंने कहा कि क्योंकि इन राज्यों के लोग भाजपा पर विश्वास करते हैं। लोग गंभीरता से मानते हैं कि सिर्फ भाजपा ही गरीबी मिटा सकती है और युवाओं को रोजगार प्रदान कर सकती है।

Back to top button