तिरंगे के ऊपर BJP ने लगाया पार्टी का झंडा, रात को भी फहराता रहा ध्वज
होशियारपुर.केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का होशियारपुर के पार्टी कार्यालय के छत पर सोमवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एक अजीबो-गरीब मंजर देखने को मिला।

जब पार्टी ने तिरंगे के ऊपर बड़े डंडे पर पार्टी का झंडा लगा दिया। यही नहीं राष्ट्रीय ध्वज रात को भी फहराता रहा, जबकि नियम यह है कि शाम होते ही ध्वज को उतार दिया जाता है। एक ओर बीजेपी का नारा है ‘नेशन फ़र्स्ट, पार्टी सेकेंड और सेल्फ लॉस्ट’ परन्तु देश की आन-बान शान तिरंगे को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।





