BJP से निकाले गये दरभंगा से सांसद ने प्रशासनिक अधिकारी से की गाली-गलौज

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले से सांसद और बीजेपी से निलंबित नेता कीर्ति आजाद एक बार फिर अपनी हरकतों को लेकर विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने बिहार के एक प्रशासनिक अधिकारी से फोन पर गाली-गलौज की है। साथ ही उन्हें औकात में रहने की धमकी भी दी है। अधिकारी ने इस मामले की शिकायत लिखित रूप में मुख्यमंत्री से की है। जिसमें अधिकारी ने कहा है कि वो एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कीर्ति आजाद को फोन कर रहे थे, लेकिन अचानक आजाद फोन पर बाधक गये और अपशब्द कहते हुए औकात में रहें की धमकी देने लगे।
बिहार के दरभंगा से सांसद हैं कीर्ति आजाद
बता दें कि कीर्ति आजाद को भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पार्टी से निलंबित कर दिया है। ऐसे में उन्हें यह चिंता सताई जा रही है कि आगामी चुनाव में उनका दरभंगा सीट उनसे छीन णा लिया जाए। साथ ही यह खबर भी आ रही है कि अब इस सीट से जेडीयू के महासचिव संजय झा चुनाव लड़ने वाले हैं। अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी झुंझलाहट में हो सकते हैं। आजाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि आजाद उनसे कह रहे थे, मैं 20 साल से एमपी हूं। जाओ मेरे पीए से बात करो। ऐसा कहकर उन्होंने अधिकारी पर सारा गुस्सा निकाल दिया।

ये भी पढ़ें : विवेक हत्याकांड : रात की घटना का दिन में दोहराया गया क्राइम सीन 
पहले भी हो चूका हैविवाद
यह पहली बार नहीं है जब कीर्ति आजाद अपने बयानों को लेकर विवाद में फंसे हों। बल्कि इससे पहले उन्होंने बिरौल के एसडीओ मोहम्मद शफीक को धमकाते हुए आपत्तिजनक बातें कही थी। उन्होंने बिहार में बाढ़ पीड़ितों को वक्त पर सरकारी मदद ना मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई थी। आजाद ने अधिकारी को धमकाते हुए सरकारी दफ्तरों को आग लगा देने की बात कही थी। वहीं यह भी देखा जा रहा है कि बीजेपी से निलंबित किए जाने के बाद कीर्ति आजाद की कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ रही हैं। वह जल्द कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
The post BJP से निकाले गये दरभंगा से सांसद ने प्रशासनिक अधिकारी से की गाली-गलौज appeared first on .

Back to top button