BJP नेता के बिगड़े बोल, भरी सभा में कहा- ‘सरकार हमारी तो गुंडागर्दी हमारी”

रामपुर (यूपी). यहां सदर नगर पालिका चेयरमैन पद सपा बीजेपी को पछाड़कर निकाय चुनाव जीत लिया। बीजेपी कैंडिडेट के पति एंव पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कार्यकर्ताओं के लिए धन्यवाद सभा का आयोजन किया। इसमें उन्होंने गाली देता हुए कहा, ”’जिसकी सरकार गुंडागर्दी उसकी, सरकार हमारी तो गुंडागर्दी हमारी।” जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ये है पूरा मामला…
– रामपुर में नगर निकाय चुनाव में सदर पालिका के चेयरमैन पद की दौड़ में सपा कैंडिडेट फातिमा अजहर ने जीत दर्ज की। चुनाव हारने के बाद बीजेपी उम्मीदवार दीपा गुप्ता के पति एंव भाजपा के वरिष्ट नेता भारत भूषण गुप्ता का एक वीडियों वायरल हुआ है।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में पहली बार रिलीज हुआ है ऐसा ट्रेलर, यकीन ना हो तो वीडियो देखो
– जिसे लेकर उन्होंने धन्यवाद सभा का आयोजन किया। सभा में गाली गलौच करते हुए अपने बड़बोले पन और सत्ता की दबंगई की बात की। उन्होंने कहा, ”जिसकी सरकार गुंडागर्दी उसकी, सरकार हमारी तो गुंडागर्दी हमारी।”
– ”मतदान के दिन मुस्लिम मोहल्लों के संवेदनशील बूथों पर मेरी गाड़ी ऐसी लगती थीं, मानों एसपी की गाड़ी आ गई हो, ऐसा माहौल पैदा कर दिया था। भाजपा के नेता भी कहते थे हमारे 29 प्रतिशत वोट में क्या कर लेंगे? हमारी वजह से फर्जी वोट नहीं पड़े हैं।”





