Birthday Special: जानिए कुछ खास बातें स्वेता तिवारी के बारे में, 500 रु के लिए करतीं थी ऐसा काम

happy birthday shweta tiwari
छोटे परदे की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस स्वेता तिवारी 4 अक्टूबर को अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रहीं हैं. स्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और ज्यादातर अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करतीं हैं. स्वेता तिवारी ‘कसौटी ज़िंदगी के’, ‘जानें क्या बात हुई’, ‘अदालत’, ‘सजन रे झूठ मत बोलो’ और ‘परवरिश’ जैसे शो में नज़र आ चुकी हैं. साथ ही वो ‘नच बच बलिए’, ‘इस जंगल से मुझे बचाओ’, ‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे कई टीवी रियलिटी शोज़ का भी हिस्सा रही हैं. इसके अलावा वो कुछ हिंदी और भोजपुरी फ़िल्मों में भी काम कर चुकी हैं.
View this post on Instagram
Fernweh Styled by @ruchika_jalan Assisted by @ankita_surana_ Outfit by @narayani_adukia Earrings by @narayani_adukia
A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on Sep 26, 2018 at 2:07am PDT
आपको जानकर हैरानी होगी कि श्वेता ने अपने जीवन की पहली जॉब मात्र 12 साल की उम्र में ट्रेवल एजेंसी में की थी और उस नौकरी के बदले उन्हें 500 रुपए हर महीने सेलरी मिलती थी.
View this post on Instagram
Happiness is an inside job Style by @ruchika_jalan Assisted by @ankita_surana_ & @aash_hashmi Outfit by @narayani_adukia
A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on Sep 19, 2018 at 8:28am PDT
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी के दो बच्चे हैं. पिछले साल वो दूसरी बार मां बनी हैं. श्वेता की अपने पहले पति राजा चौधरी से पलक नाम की एक बेटी है, जिसकी उम्र 16 साल है. राजा चौधरी से अलग होने के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली थी. अभिनव से श्वेता को एक बेटा है जिसका नाम है रेयांश कोहली.
View this post on Instagram
I would like to travel the World twice! Once, to see the world. Twice, to see the Way You see the World !!! #nanhayatri #Reyansh #mytravelpartner
A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on Sep 4, 2018 at 11:35am PDT
बिग बॉस 4 की विनर रह चुकीं 36 वर्षीय श्वेता ने 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी. श्वेता ने कई मौकों पर कहा है कि उनके पति अभिनव उनकी काफी केयरिंग करते हैं.





