BIRTHDAY SPACIAL: दंगल गर्ल फोटोग्राफर से कैसे बनी एक्ट्रेस, जानिए अब तक का सफर

बॉलीवुड की ख़ूबसूरत अभिनेत्री फातिमा सना शेख आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। 11 जनवरी, 1992  को जन्मीं फातिमा ने बतौर बाल कलाकार साल 1997 में आई फिल्म ‘चाची 420’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में फातिमा अभिनेता कमल हसन और तब्बू की बेटी की भूमिका में थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया।
इसके बाद फातिमा साल 2001 में जूही चावला, शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘वन 2 का 4’ में जैकी श्रॉफ की बेटी के किरदार में नजर आई। इसके बाद फातिमा फिल्म तहान,बिट्टू बॉस, आकाशवाणी आदि में नजर आई,लेकिन यह फिल्में फातिमा को कोई खास पहचान नहीं दिला पाई।
दंगल से मिली सफलता

साल 2016 में फातिमा को नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान के साथ अभिनय करने का मौका मिला। फातिमा इस फिल्म में वर्ष 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान गीता फोगट के किरदार में नजर आई थी। इस फिल्म में फातिमा के अभिनय को काफी पसंद किया गया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। इस फिल्म के बाद फातिमा ‘दंगल गर्ल’ के नाम से मशहूर हो गई।
इसके बाद फातिमा आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में नजर आई। फिल्मों के अलावा फातिमा टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले मशहूर धारावाहिक ‘अगले जन्म मोहे बिटिया कीजो’ और ‘लेडीज स्पेशल’ में भी आ चुकी हैं। 

फातिमा अपनी हर फिल्म के रिलीज होने के बाद अपना बैग पैक करती हैं और कहीं ना कहीं घूमने निकल जाती हैं। जी हां, हर बार वो काम पूरा करने के बाद अपने अंदर के ट्रैवलर को जगा देती हैं और एक्सप्लोर करने निकल जाती हैं। आपको बता दें कि फातिमा के परिवार वाले और दोस्त उन्हें फैटी नाम से बुलाते हैं। वह शुरु से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। फातिमा एक बेहतरीन फोटोग्राफर है। उन्होंने एक स्टूडियो में फोटोग्राफर के रूप में काम किया है। 
Published by – PradeshJagran.Com

Back to top button