बिपिन रावत ने कहा- सेना में शामिल होइए, फिर देखिए हम कैसे रहते हैं

नई दिल्ली. सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने युवाओं को भारत की एकता के विचार को महसूस करने के लिए उन्हें सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है. बिपिन रावत ने कहा कि लोगों को ‘सूक्ष्म पहचान’ में नहीं फंसना चाहिए बल्कि एकसाथ एक रूप में ऊपर उठना चाहिए. बिपिन रावत ने कहा- सेना में शामिल होइए, फिर देखिए हम कैसे रहते हैं

जनरल रावत ने कहा, ‘यदि आप एकता महसूस करना चाहते हैं तो सेना में शामिल होइये और देखिये कि कैसे विभिन्न पृष्ठभूमियों से आने वाले हम लोग भारतीय के तौर पर रहते हैं. याद रखें कि हम सभी पहले भारतीय हैं. हमें इसका गर्व है और देश पहले आना चाहिए. उसके बाद हम साथ रहना सीख सकते हैं.’

जनरल रावत असम और अरुणाचल प्रदेश के 27 युवाओं के साथ संवाद कर रहे थे जो कि राष्ट्रीय एकता दौरे के तहत नई दिल्ली आये हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘हम सभी भारतीय हैं और हम स्वयं को बंगाली, या असमी या अरुणाचल प्रदेश निवासी नहीं कहते.’

Back to top button