बिहार: महिला के साथ कथित रूप से भाजपा नेता को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, परिजनों ने दोनों को जमकर पीटा

पटना। बिहार में जहां एक ओर जहां विधानसभा चुनाव का दौर चल रहा है वहीं दूसरी ओर कटिहार जिले में लोगों ने महिला के साथ कथित रूप से भाजपा नेता को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में महिला के परिजनों और लोगों ने आक्रोशित होकर जमकर बवाल भी काटा। घटना जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के धूम नगर की है।

खबर के मुताबिक परिजनों ने महिला के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के आजमनगर प्रखंड के युवा अध्यक्ष को आपत्ति जनक हालत में देखकर दोनों की जमकर पिटाई की। आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला के साथ-साथ आरोपी भाजपा नेता मोहम्मद मिनहाज आलम को रस्सी से बांधकर बुरी तरह पिटाई की।

खबर लिखे जाने तक फिलहाल मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है, घटना के बारे में महिला के ससुर ने कहा कि अक्सर मिनहाज उनके बेटे की गैरमौजूदगी में उनके घर पर आता था, कई बार तो उन लोगों के सो जाने के बाद भी रात में घर पर आ जाता था, बीते रात उन लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने महिला के साथ-साथ भाजपा नेता मिनहाज की भी जमकर पिटाई कर दी।

Back to top button