Bihar Lok Sabha Election Phase 6 Voting: वैशाली लोकसभा क्षेत्र में बूथ पर बवाल, करीब 30% वोटिंग

बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण (Bihar Lok Sabha Election Phase 6) में आठ संसदीय क्षेत्रों (पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, वाल्मीकिनगर, सिवान और महाराजगंज) में मतदान कुछ ही देर में शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों (polling booths) पर मतदाताओं की कतारें लग चुकी हैं। छठे चरण के चुनाव में 127 प्रत्‍याशी किस्‍मत आजमा रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक 29.53 फीसद वोटिंग हो चुकी है।

Bihar Lok Sabha Election Phase 6 Voting LIVE Updates:
12:10 PM: बिहार की सभी आठ सीटों पर 12 बजे तक 29.53 फीसद मतदान हो चुका है।
11:40 AM: सिवान में 26 हजार रुपयों के साथ एक युवक सद्दाम हुसैन गिरफ्तार। गिरफ्तार युवक मैरवा के मिसकरहि गांव का निवासी है। उसने वोटरों के बीच बांटने के लिए रुपये रखे थे।
11:06 AM: वैशाली लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मीनापुर के बूथ नंबर 38 व 39 पर जमकर बवाल हुआ। दबंगों ने मतदान रोक दिया। उन्‍होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट व पोलिंग एजेंट को भगा दिया। दबंग मौके पर तैनात पुलिस और अन्य जवानों से भिड़ गए। अशांति फैलाने के आरोप में पुलिस ने पूर्व मुखिया सुरेश राय को पकड़ा, जिन्‍हें उग्र भीड़ ने जबरन छुड़ा लिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण्‍ा में, लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है।
11:20 AM: पूर्वाह्न 11 बजे तक बिहार की सभी सीटों पर 21.52 फीसद वोट पड़ चुके हैं।
11:00 AM: शिवहर में बूथ पर गोली लगने से घायल मतदान कर्मी की इलाज के दौरान मौत।
10.50 AM: सिवान में जदयू प्रत्याशी कविता सिंह ने दिया वोट। इसके पहले उनकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हिना शहाब वोट दे चुकी हैं।
10:12 AM: शिवहर लोकसभा के नक्सल प्रभावित मधुबन विधानसभा स्थित बंजरिया गांव में मतदान कर मां राजकुमारी देवी व भाइयों के साथ निकले सूबे के सहकारिता मंत्री ई. राणा रणधीर सिंह।
10:26 AM: शिवहर के ढाका विधानसभा के  मतदान केंद्र पर वोट देकर निकले राजद विधायक फैसल रहमान।
10:26 AM: पूर्वी चंपारण के पीपरा विधानसभा के मध्य विद्यालय चकिया स्थित मतदान केंद्र पर वोट देकर निकले भाजपा विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव।
10.10 AM: बिहार की सभी आठ सीटों पर सुबह 10 बजे तक 15.85 फीसद वोटिंग हो चुकी है।
9.45 AM: पूर्वी चंपारण के पीपरा के बूथ 260 पर एक मतदाता की वोट देने के बाद मौत हो गई। मतदाता की अचानक तबीयत बिगड़ी तो उन्‍हें बूथ पर इलाज की सुविधा नहीं मिली। मतदान के दौरान गाडि़यों का परिचालन बंद होने के कारण उन्‍हें समय पर अस्‍पताल भी नहीं ले जाया जा सका।
9:30 AM: सिवान के बूथ संख्या 34 राहुल उच्च विद्यालय कर्णपुरा मतदान केंद्र पर सूबे के मंत्री मंगल पाण्डेय वोट देने पहुंचे।
9:10 AM: बिहार की सभी आठ सीटों पर सुबह नौ बजे तक 8.30 फीसद वोट पड़ चुके हैं।
8:21 AM: सिवान के प्रतापपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 24 पर पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पिता व राजद प्रत्‍याश्‍री हिना शहाब के ससुर ज्ञासुद्दीन ने मतदान किया। शहाबुद्दीन की पत्‍नी व राजद प्रत्‍याशी हिना शहाब ने भी मतदान कर दिया है।

8:15 AM: सुबह आठ बजे तक 4.8 फीसद मतदान हो चुका है।
8:00 AM: शिवहर लोकसभा के मधुबन विधान सभा के मतदान केंद्र संख्या 234 पर सूबे के सहकारिता मंत्री ई. राणा रणधीर सिंहने वोट डाला। उधर, पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के मोतिहारी विधान सभा के मतदान केंद्र संख्या 281 पर पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार वे वोट दिया।
8:05 AM: वैशाली में कंट्रोल रूम में मीडिया को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है।
8:00 AM: कई जगह ईवीएम की खराबी के कारण अभी तक मतदान शुरू नहीं हो सका है। बाल्‍मीकिनगर के बगहा बूथ 64, गोपाजगंज के बंजरिया बूथ संख्‍या 288 व बरौली बूथ संख्‍या 218 0 219 सहित कई जगहों पर मतदान में विलंब की सूचना मिली है।
7:30AM: शिवहर लोकसभा क्षेत्र के माधवपुर सुंदर बूथ संख्या 275 पर एक होमगार्ड जवान की गोली से एक मतदान कर्मी घायल हो गया। घटना कैसे हुई, इसकी पड़ताल हो रही है। पुलिस फिलहाल इसे दुर्घटना मान रही है। होमगार्ड जवान की गोली से घायल शिक्षक शिवेंद्र किशोर की चिकित्सा सदर अस्पताल हो रही है। उन्‍हें पेट में गोली लगी है।

7:20AM: कई जगह ईवीएम की खराबी के कारण मतदान शुरू नहीं हो सका है।
7:16 AM: वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के नरकटियागंज नगर परिषद का बूथ संख्या 137 पर मतदान के इंतेजार में सुबह 6:30 बजे से लोग कतारबद्ध हैं। इस मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू नहीं हुई है।
6:57 AM: वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत मैनाटांड़ में राज्य सरकार के मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज आलम पहुंचे।
6:40 AM: – बूथों पर कतारबद्ध हाने लगे मतदाता। मॉक पॉलिंग की तैयारियां शुरू।
6:30 AM: लोकसभा चुनाव के ठीक पहले शनिवार की रात बिहार के सारण में राजद विधायक मुंद्रिका प्रसाद मॉब लिंचिंग के शिकार हो गए हैं। उनपर भाजपा नेता प्रमोद सिंह को गोली मारने तथा महाराजगंज के राजद प्रत्‍याशी के पक्ष में वोटरों के बीच पैसे बांटने का आरोप है।
अभी तक कितने पड़े वोट, जानिए
छठे चरण के चुनाव में बिहार की सभी आठ सीटों पर पूर्वाह्न 12 बजे तक 29.53 फीसद वोट पड़ चुके हैं। विस्‍तृत विवरण नीचे देखें…
12.00 PM तक मतदान (फीसद में)  
– वाल्‍मीकिनगर: 31.30
– पश्चिमी चंपारण: 35.05
– पूर्वी चंपारण: 35.40
– शिवहर: 32.50
– वैशाली: 29.40
– गोपालगंज: 27.80
– सिवान: 25.00
– महाराजगंज: 21.40
11.00 AM तक मतदान (फीसद में) 
– वाल्‍मीकिनगर: 21.50
– पश्चिमी चंपारण: 21.80
– पूर्वी चंपारण: 22.50
– शिवहर: 21.20
– वैशाली: 25.50
– गोपालगंज: 20.60
– सिवान: 21.00
– महाराजगंज: 18.30
10.00 AM तक मतदान (फीसद में) 
– वाल्‍मीकिनगर: 13.07
– पश्चिमी चंपारण: 13.00
– पूर्वी चंपारण: 16.40
– शिवहर: 15.70
– वैशाली: 20.00
– गोपालगंज: 16.40
– सिवान: 15.00
– महाराजगंज: 16.90
09.00 AM तक मतदान (फीसद में) 
– वाल्‍मीकिनगर: 8.90
– पश्चिमी चंपारण: 8.70
– पूर्वी चंपारण: 4.98
– शिवहर: 9.06
– वैशाली: 9.00
– गोपालगंज: 10.50
– सिवान: 13.00
– महाराजगंज: 5.60 
08.00 AM तक मतदान (फीसद में) 
– वाल्‍मीकिनगर: 5.80
– पश्चिमी चंपारण: 5.40
– पूर्वी चंपारण: 3.25
– शिवहर: 2.50
– वैशाली: 4.00
– गोपालगंज: 3.50
– सिवान: 6.00
– महाराजगंज: 2.30 
कहां किसके बीच है मुकाबला, जानिए
छठे चरण के चुनाव में बिहार की सभी आठ सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच ही मुकाबला होता दिख रहा है। हालांकि, इसमें दलों में आंतरिक असंतोष, बेटिकट सांसदों के रुख तथा बदले जमीनी समरकरण अहम भूमिका निभाएंगे। लोकसभावार बात करें तो मुकाबले की स्थिति कुछ यूं दिख रही है…
– पश्चिमी चंपारण: यहां बीजेपी के सिटिंग सांसद डॉ. संजय जायसवाल ही एनडीए के प्रत्‍याशी हैं। उनका मुकाबला महागठबंधन के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) प्रत्‍याशी ब्रजेश कुमार कुशवाहा से हो रहा है।
पूर्वी चंपारण: यहां बीजेपी के सिटिंग सांसद राधामोहन सिंह फिर एनडीए के प्रत्‍याशी हैं। उनका मुकाबला आरएलएसपी के आकाश सिंह से है।
– शिवहर: यहां बीजेपी की सिटिंग सांसद रमा देवी फिर एनडीए के प्रत्‍याशी हैं। उनके मुकाबले में महागठबंधन के राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) प्रत्‍याशी सैयद फैजल अली ताल ठोक रहे हैं।
– महाराजगंज: यहां बीजेपी के सिटिंग सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल फिर एनडीए प्रत्‍याशी हैं। उनके मुकाबले में महागठबंधन के आरजेडी प्रत्‍याशी रणधीर सिंह हैं।
– वाल्मीकिनगर: यहां के वर्तमान सांसद बीजेपी के सतीश चंद्र दुबे हैं। लेकिन एनडीए में यह सीट जेडीयू के खाते में गई है। यहां जेडीयू के बैद्यनाथ प्रसाद महतो और महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्‍याशी शाश्वत केदार के बीच मुकाबला है।
– गोपालगंज: यहां के वर्तमान बीजेपी सांसद जनकराम बेटिकट कर दिए गए हैं। यहां एनडीए के लिए जेडीयू प्रत्‍याशी अजय कुमार सुमन चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ महागठबंधन के आरजेडी प्रत्‍याशी सुरेंद्र राम हैं।
– सिवान: यहां के वर्तमान बीजेपी सांसद ओम प्रकाश यादव को टिकट नहीं मिला। यहां एनडीए से जेडीयू की कविता सिंह प्रत्‍याशी हैं। उनका मुकाबला महागठबंधन की आरजेडी प्रत्‍याशी हिना शहाब से है।
– वैशाली: यहां एलजेपी ने अपने सिटिंग सांसद रामा सिंह को टिकट नहीं दिया। उनके बदले पार्टी ने वीणा देवी को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला महागठबंधन के आरजेडी राजद प्रत्‍याशी रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ है।

Back to top button