बिहार: कांग्रेस का वादा, सरकार बनी तो मिलेगा रोजगार, बेरोजगारों को हर महीने देंगे 1500

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहो है वैसै-वैसे राजनीति में कुछ अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। यहां तक की कई राजनीतिक पार्टियां लुभावने वादे भी करने पर आमादा हो गई हैं। ऐसे में कांग्रेस ने बिहार के किसानों से सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली और कर्ज माफी करने का वादा किया है। कांग्रेस ने बुधवार को पटना में पार्टी का घोषणा पत्र जारी भी किया है। पार्टी ने इसे बिहार बदलाव पत्र नाम दिया है।

कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि पार्टी सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करेगी और बिजली बिल भी माफ करेगी। इसके अलावा किसानों को फसल का सही मूल्य दिलाने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की तर्ज पर केंद्र के कानून को खारिज किया जाएगा। किसान अगर ट्रैक्टर खरीदते हैं तो उसका रजिस्ट्रेशन मुफ्त किया जाएगा।

बिहार: कांग्रेस का वादा, सरकार बनी तो मिलेगा रोजगार, बेरोजगारों को हर महीने देंगे 1500

कांग्रेस नेता राजबब्बर ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो नौकरी मिलने तक बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपये देगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख नौकरी देने का फैसला लिया जाएगा। राजबब्बर ने कहा कि सरकार ने युवाओं के साथ छल किया है और युवा उसका जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि नई सरकार रोजगार के लिए सर्वे करवाएगी और कैंप लगाकर रोजगार दिया जाएगा।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि विधवा महिलाओं को ₹1000 का पेंशन दिया जाएगा। राज्य सरकार लड़कियों को पीजी से केजी तक शिक्षा मुफ्त मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मेडल लाने वाले को सीधे नौकरी की जाएगी।

 

 

Back to top button