Bigg Boss 12 : सपना चौधरी के बाद सना खान आई दुकानदार बनकर

बिग बॉस 6 की कंटेस्टेंट सना खान दुकानदार बनकर बिग बॉस हाउस में आएंगी. सना से दिवाली के कपडे खरीदने के लिए घर के सदस्य मोल भाव करते हुए नजर आएंगे
कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का बारहवां सीजन दर्शकों को खासा पसंद नहीं आ रहा है. सलमान जब वीकेंड का वार लेकर आते हैं तभी शो की TRP में उछाल आता है लेकिन वीक डेज पर शो की TRP कुछ खास नहीं रहती. खबरों के मुताबिक अब शो के मेकर्स शो की TRP को लेकर काफी चिंतित हैं और इसलिए उन्होंने हिट सीजन बिग बॉस सीजन 11 के कंटेस्टेंट्स को शो में लाकर नया ट्विस्ट देने की प्लानिंग की है. जहां पहले बिग बॉस सीजन 11 में अपनी लड़ाई-झगड़ों और नोक-झोंक के चलते पॉपुलर हुए शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की जोड़ी ने शो में एंट्री ली तो वहीँ आज रात दिवाली धमाका में बिग बॉस 11 की एक और पॉपुलर कंटेस्टेंट सपना चौधरी की एंट्री होगी जो अपने ठुमकों से घर में आग लगा देंगी. सपना के डांस पर बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स नाचने पर मजबूर हो जाएंगे.
Celebration toh ab shuru hua hai! Diwali Dhamaka mein apne dance performance se sabhi ka dil jeetne aa rahi hain @ISapnachoudhary. Tune in to #BiggBoss12 tonight at 9 PM for all the dhamaal. #BB12 pic.twitter.com/Nb8FvrV9sq
— COLORS (@ColorsTV) November 1, 2018
तो वहीं आज रात बिग बॉस 6 की कंटेस्टेंट सना खान दुकानदार बनकर बिग बॉस हाउस में आएंगी. सना आते ही बताएंगी कि दिवाली के लिए उनके पास सभी सदस्यों के लिए खास कपड़े हैं लेकिन उसके लिए सदस्यों को अपने होने वाले कप्तान से रूपये लेकर कपड़े खरीदने होंगे. सना से दिवाली के कपडे खरीदने के लिए घर के सदस्य मोल भाव करते हुए नजर आएंगे. करणवीर, रोमिल और शिवाशीष सना को अपनी बातों में फंसाने की कोशिश करेंगे. आप भी देखिये आज रात होने वाले इस इंट्रेस्टिंग ड्रामे की एक झलक.
BB Diwali Mele mein shopkeeper bann kar aa rahi hain @sanaak21 ! Thodi bargaining aur bahut saari shopping hone wali hai #BB12 ke ghar mein. Dekhiye #BiggBoss12 aaj raat 9 baje for all the masti. pic.twitter.com/zvwodI4bec
— COLORS (@ColorsTV) November 1, 2018





