#बड़ी खबर: देश के चार बड़े बैंकों ने महंगा किया होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन

देश के चार बड़े बैंकों ने रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी के एलान से पहले अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद आपका होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन के अलावा सभी तरह का लोन महंगा हो जाएगा। इससे यह भी संकेत मिल रहा है कि बैंकों ने मान लिया है कि रिजर्व बैंक 5 अक्तूबर को आने वाली नीति में दरों को बढ़ाएगा।#बड़ी खबर: देश के चार बड़े बैंकों ने महंगा किया होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने ब्याज दर में 0.5 फीसदी, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 0.2 फीसदी, आईसीआईसीआई ने  0.1 प्रतिशत और एचडीएफसी ने होम लोन पर 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

पारंपरिक तरीके से रिजर्व बैंक के पॉलिसी रेट में बदलाव करने के बाद बैंक ब्याज दरों की समीक्षा करते थे। हालांकि, इधर लगातार तीसरी बार मौद्रिक नीति से पहले बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

Back to top button