बड़ी खबर: बाराबंकी में पटरी से उतरे मालगाड़ी के आठ डिब्बे, दर्जन भर से ज्यादा ट्रेन हुई लेट

बाराबंकी के आलापुर में एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसकी वजह से एक ओर का रेल संचालन रोक दिया गया है। इस वजह से करीब एक दर्जन ट्रेन लेट हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीआरएम लखनऊ ने मौके पर पहुंच कर कमान संभाली और क्रेन की मदद से उतरे डिब्बों को सही कराया जा रहा है।

बड़ी खबर: बाराबंकी में पटरी से उतरे मालगाड़ी के आठ डिब्बे, दर्जन भर से ज्यादा ट्रेन हुई लेटसोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे राजकोट से टाइल्स लेकर एक मालगाड़ी असम जा रही ‌थी। तभी शहर कोतवाली अंतर्गत आलापुर के निकट सफीपुर गांव के पास पटरी टूटी होने के कारण मालगाड़ी के करीब आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। जानकारी पर लखनऊ डीआरएम सुशील कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

डीआएम ने बताया कि एक तरफ का रेल संचालन बंद कर दिया गया है। इससे करीब एक दर्जन ट्रेन प्रभावित हुई हैं। ट्रैक को ठीक करने का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही संचालन बहाल कर दिया जाएगा।

 
Back to top button