बड़ी खबर: सबसे बड़ी कार्रवाई में 455 प्रॉपर्टी सील, जो भी बीच में पड़ा उसी पर बरसी लाठियां


दक्षिण दिल्ली नगर निगम की टीम लाजपत नगर-चार स्थित मार्केट में सीलिंग के लिए पहुंची। विरोध में दुकानदार सड़क पर उतर आए और उन्होंने निगरानी समिति, केंद्र सरकार और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस दुकानदारों को खदेड़ने के लिए लाठियां भांजने लगी। जिसमेें कई दुकानदारों को चोर्टें आइं।
नगर निगम की टीम ने हंगामे के बीच यहां 350 दुकानें सील कीं। दुकानदारों ने कहा कि उनकी दुकानें व्यावसायिक सड़क पर हैं और वे नियमित तौर पर कन्वर्जन शुल्क जमा करा रहे हैं। नगर निगम ने यहां शुक्रवार को भी दुकानें सील करने का कार्यक्रम तय किया है। इसके अलावा दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने दक्षिण और पश्चिम जोन में 33 संपत्तियां सील कीं। इन दोनों जोन में स्टिल्ट पार्किंग सील की गईं।
वहीं, तीनों नगर निगम ने कुल 455 दुकानें एवं स्टिल्ट पार्किंग सील कीं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 40 स्टिल्ट पार्किंग सील की। नगर निगम ने केशवपुरम जोन में 15, सिविल लाइन जोन में 10, रोहिणी जोन में सात, करोल बाग जोन में छह और सिटी पहाड़गंज जोन में दो स्टिल्ट पार्किंग सील की। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने 32 स्टिल्ट पार्किंग सील की। आनंद विहार, गांधी नगर, शकरपुर, पांडव नगर आदि इलाकों में स्टिल्ट पार्किंग सील की गई।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि सीलिंग के दौरान कुछ लोग विरोध कर रहे थे। जाम लग रहा था। इससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब हो रही थी। लोगों को रोकने का प्रयास किया गया था। इस दौरान महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। डीसीपी का कहना है कि किसी पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया है। कोई दुकानदार घायल नहीं हुआ है और न ही किसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शमी की पत्नी हसीन का अबतक का सबसे बड़ा आरोप, टीम इंडिया के साथ घूमते हैं दलाल, मुहैया कराते हैं लड़कियां
राजधानी में सीलिंग के विरोध में बृहस्पतिवार को हुए लाठीचार्ज पर राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने घटना की कड़ी निंदा की और लाठीचार्ज में घायल दुकानदारों को देखने एम्स पहुंचे। वहीं, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी पुलिस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय करार दिया है।





