बड़ी चूक: बाल-बाल बचे सीएम योगी, रास्ते में कार के साथ…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा के दौरे पर हैं। बरसाना के राधारानी मंदिर में लड्डू होली खेलने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बरसाना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मुख्यमंत्री योगी राधारानी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार को मामूली नुकसान पहुंचा है।

असल में राधारानी मंदिर तक पहुंचने का पहाड़ी रास्ता संकरा है। जब मुख्यमंत्री दर्शन कर मंदिर से लौट रहे थे, तभी उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि कार की रफ्तार कम थी। इससे हादसा टल गया। यहां कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला रवाना हुआ। बताते हैं कि कार की हेड लाइट टूट गई।

गाड़ी में सीएम के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी थे। इसके बाद सीएम ने राधा बिहारी इंटर कॉलेज में आयोजित रंगोत्‍सव का उद्घाटन दीप प्रज्‍ज्वलन करके किया। जैसे ही इसकी जानकारी गोरखनाथ मंदिर पहुंची लोग चिन्तित हो गए। मंदिर के सभी पुजारी, पुरोहित एवं कर्मचारी सीएम का कुशल क्षेम जानने के लिए आतुर हो गए। जब पता चला कि सीएम गोरक्षपीठाधीश्वर सकुशल हैं। कोई हताहत नहीं हुआ। सबने राहत की सांस ली। 

इसे भी पढ़ें: UP: युवती को अगवा कर पूरी रात कार में करते रहे गैंगरेप, और फिर 2 लाख की …

मंदिर के पुजारी  कहते हैं कि गोरक्षपीठाधीश्वर पर गुरु गोरखनाथ की कृपा है। उन पर ब्रहम्लीन महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद है, उनका कभी बाल भी बांका नहीं होगा।  बाबा गोरखनाथ की कृपा हमेशा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर रहती है। उनकी राह की हर विपदा पहले ही अपना मार्ग बदल लेती है। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए काम किया है। लाखों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं।

मंदिर में सीएम के लिए हुआ था महामृत्युंज्य का 1.25 लाख जाप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए 24-25 और 26 फरवरी को गोरखनाथ मंदिर की यज्ञशाला में सवा लाख महामृत्युंज्य जप किया गया था। यह जप ग्रहों के बदलाव के मद्देनजर हुआ था। मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने पूजन कराया था। मठ पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक की अगुवाई में डॉ अरविंद चतुर्वेदी, डॉ रोहित मिश्र, डॉ रंगनाथ त्रिपाठी, बृजेश मणि मिश्र, डॉ प्रांगेश मिश्र, डॉ दिग्विजय शुक्ल, पुरुषोत्तम चौबे, नित्यानंद त्रिपाठी, शुभम मिश्र, शशांक पाण्डेय समेत 51 ब्राह्मण बटुकों ने जाप किया था। पूर्णाहूति हवन के साथ 26 फरवरी को हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button