IPL नीलामी में देश के बड़े व्यापारी को लगा बड़ा झटका! 800 अरब के मालिक के बेटे को मिले सिर्फ 30 लाख

IPL सीजन-11 की नीलामी में टीम मालिकों ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसे खर्च किए। कई खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपए की बोली लगाई गई जबकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी जिन्हें उनके बेस प्राइज की कीमत ही मिल पाई।
ऑक्शन के दूसरे दिन एक खिलाड़ी ऐसा भी था जिसे खरीदा तो महज 30 लाख में गया है लेकिन उनकी संपत्ति के बारे में जान आप हैरान हो जाएंगे। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि देश के सबसे अमीर बिजनसमैन में से एक कुमार मंगलम बिरला के बेटे आर्यमान विक्रम बिरला हैं।
किंग्स इलेवन में जाते ही बिस्तर पर भी पगड़ी में दिखे गेल
मौजूदा समय में आदित्य बिरला ग्रुप के चीफ कुमार मंगलम बिरला की कुल संपत्ति लगभग 800 अरब की है। आईपीएल के ऑक्शन में आर्यन के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बोली गलाई है और 30 लाख में उन्हें खरीदा। आर्यमान का बेस प्राइज महज 20 लाख रुपए का था। 20 साल के आर्यमान बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उन्होंने अबतक सिर्फ एक फर्स्ट क्लास मैच खेला है।
गौरतलब है कि सभी खिलाड़ियों में से इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12।5 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीँ, उनके बाद जयदेव उनादकट दूसरे और भारतीय खिलाड़ियों (11।5 करोड़) में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इसके बाद भारत के युवा स्टार्स मनीष पांडे और लोकेश राहुल दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। राहुल को पंजाब और मनीष पांडे को हैदराबाद ने 11-11 करोड़ रुपए में खरीदा।