पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल चलाकर शादी करने पहुंचा दूल्हा

यह बरात कुछ अलग थी। दूल्हे समेत सभी बराती और रिश्तेदार साइकिल पर थे। मकसद था पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना। बरात का स्वागत भी अनोखे अंदाज में हुआ। बरातियों को रुद्राक्ष की माला मिली।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल चलाकर शादी करने पहुंचा दूल्हा

मांधाता ब्लाक के दानपुर गांव निवासी वेद प्रकाश तिवारी कोटेदार हैं। सामाजिक सरोकार से भी उनका जुड़ाव है। उन्होंने अपने बेटे प्रदीप कुमार की रिश्ता घर से तीन किमी दूर रवींद्र नाथ मिश्र की बेटी मुदिता से तय किया था। पिछले दिनों ग्रीन शादी की खबर दैनिक जागरण में छपी तो वेद प्रकाश की सोच बदली। उन्होंने पर्यावरण बचाने का संदेश देने की ठान ली।

कन्या पक्ष को सूचित कर दिया दूल्हा समेत सभी बराती साइकिल से आएंगे। किया भी ऐसा ही। शुक्रवार की शाम दूल्हा बने प्रदीप, मुदिता संग सात फेरे लेने के लिए साइकिल पर पैडल मारते चल दिए। कन्या पक्ष ने भी बरातियों का स्वागत रुद्राक्ष की माला, पुष्प और पीले अंगवस्त्र देकर किया। बैंड वाले भी साइकिल पर रहे। दोनों तरफ से कोई शोरशराबा, आडंबर नहीं किया गया।

बरातियों को जमीन पर टाट पट्टी पर बैठा कर भोजन कराया गया। एमबीए डिग्र्री धारक प्रदीप की चाहत है कि अन्य युवा भी ऐसा कार्य करें, ताकि समाज पर्यावरण बचाने को जागरूक हो। इस शादी के प्रेरक पर्यावरण सेना के मुखिया अजय क्रांतिकारी का कहना है कि धीरे धीरे ही सही, मगर समाज की चेतना जरूर बदलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button