भूमि पेडनेकर ने बयां किया अपना दर्द, कहा- कोरोना से 24 घंटे में दो करीबियों को खोया, तीन की हालत नाजुक

कोरोना महामारी ने हजारों लोगों की जानें ले लीं। क्या आम और क्या खास, कोरोना की दूसरी लहर कितने ही घरों पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटा है। हालांकि इस मुश्किल घड़ी में बहुत से लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया है और वो दिन-रात प्रभावितों को राहत पहुंचाने के काम में जुटे हुए हैं।

भूमि के दो करीबियों की गई जान

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी काफी सक्रिय हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से जरूरी जानकारियां साझा कर रही हैं। इस बीच भूमि ने बताया कि उनके करीबियों को भी कोरोना से जूझना पड़ा है। यही नहीं कोविड की वजह से दो लोगों की जानें चली गईं।

ट्वीट कर दी जानकारी

भूमि ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘बीते 24 घंटे में मैंने अपने दो ऐसे लोगों को खो दिया जिन्हें हम बहुत प्यार करते थे। तीन की हालत गंभीर है। मैंने अपना दिन उन लोगों के लिए ऑक्सीजन और बेड्स खोजने में बिताया जिन्हें हम बचा सकते हैं। दुख के लिए कोई जगह नहीं है। केवल एक्शन। वाकई इसके खत्म होने का अब इंतजार नहीं कर सकते। कृपया अपना थोड़ा योगदान दें।‘

Back to top button