Bhooth Bangla Worldwide Collection: विदेशों में दोगुनी हुई कमाई

पिछले चार महीनों से बॉक्स ऑफिस पर एक ही फिल्म का बोलबाला था और वह थी ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’। पहले दिसंबर महीने में ‘धुरंधर’ ने जबरदस्त कलेक्शन किया और फिर ‘धुरंधर 2’ ने कमाई से इतिहास रच दिया। इस बीच कोई भी ऐसी फिल्म नहीं आई, जो इस फिल्म के साथ मुकाबला कर पाए। मगर इस वक्त ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) ‘धुरंधर 2’ को जबरदस्त टक्कर दे रही है।
जी हां, 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यू के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘भूत बंगला’ जिस दिन से रिलीज हुई है, उसी दिन से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। महज एक हफ्ते के अंदर ने ही फिल्म का बजट भी वसूल कर लिया है। दूसरे शनिवार को कमाई बढ़ने के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है।
दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ी भूत बंगला
दूसरे शनिवार को अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर दोगुना उछाल आया है। सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 10.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जबकि 8वें दिन फिल्म का कारोबार सिर्फ 5.75 करोड़ रुपये था। फिल्म 9 दिनों में ही सेंचुरी मार चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म की कमाई विदेशी बाजारों में भी खूब हुई।
ओवरसीज मार्केट में भूत बंगला का बोलबाला
ओवरसीज मार्केट में भी ‘भूत बंगला’ ने बीते शनिवार को दोगुनी कमाई की है। जहां शुक्रवार को ओवरसीज कलेक्शन सिर्फ 2 करोड़ रुपये था, जबकि 9वें दिन कमाई 4 करोड़ हुई। यह सिर्फ विदेशी बाजारों में जल्द ही हाफ सेंचुरी मारने वाली है। विदेशों में फिल्म का अभी तक का कलेक्शन 41.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
हिट फिल्मों में शुमार हुई ‘भूत बंगला’
प्रियदर्शन निर्देशित ‘भूत बंगला’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 100.90 करोड़ रुपये है, जबकि इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 120.10 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में ‘भूत बंगला’ की कमाई 9 दिनों तक 161.60 करोड़ रुपये की हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये था। यानी कि यह फिल्म 2026 की हिट फिल्मों में शुमार हो गई है।





