जमीन किसी और को न दे दे इस वजह से पोते ने दादा को ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मतनौरा में एक युवक ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने दादा की हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है।
जमीन किसी और को न दे दे इस वजह से पोते ने दादा को ट्रैक्टर से कुचल कर मार डालामतनौरा गांव में गजराज, राजा और मलखान तीन सगे भाई थे। मलखान के कोई औलाद नहीं थी। जबकि गजराज से सुखबीर जबकि राजा से रामबीर, सुभाष और रकम तीन बेटे थे। मलखान की पत्नी का कुछ दिन पहले निधन हो गया था।

उसकी तेरहवीं के समय ही मलखान ने अपने हिस्से की जमीन अपने दोनों भाइयों के परिवार में वितरित करने की बात मेहमानों के सामने की थी तथा कुछ जमीन अपने पास रखने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि संजीव को शक था कि कहीं जमीन दूसरे भतीजे को न दे दे जिसके साथ वह रह रहा है।

सुबह करीब 9 बजे मलखान अपने खेतों की ओर से गांव आ रहा था। इस बीच सुखबीर का लड़का संजीव ट्रैक्टर लेकर घर से निकला। आरोप है कि इस दौरान संजीव ने मलखान को ट्रैक्टर से रौंद दिया। घटना के बाद संजीव ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।

 
 
Back to top button