काम के दबाव में भी ऊर्जापूर्ण रहें, अपनाएं कुछ आसान से तरीके

कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता या लंबे समय तक कार्य करते रहने के कारण कभी-कभी अरुचि की स्थिति पैदा हो जाती है।

कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता या लंबे समय तक कार्य करते रहने के कारण कभी-कभी अरुचि की स्थिति पैदा हो जाती है। लगातार कार्य करते रहने से कार्यक्षमता प्रभावित होने लगती है। वास्तु में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं जो आपको सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण और उत्साह से लबरेज रख सकते हैं। इन उपायों को अपनाएं और नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करें।

घर या कार्यस्थल की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखें। प्रतिदिन घर या प्रतिष्ठान में धूप, अगरबत्ती का उपयोग करें। भविष्य को लेकर योजनाएं सुबह के समय बनाएं। घर या प्रतिष्ठान के मुख्यद्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। पूजा-पाठ करते समय कर्पूर को जलाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। पुरानी वस्तुओं को अपने पास से हटा दें। कम्यूटर को उत्तर दिशा की ओर रखें। जहां आप कार्य करते हैं वहां हरे-भरे पौधों के गमले रख सकते हैं। अपने पास में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति रखें।

अगर आसपास कोई बंद घड़ी या कोई खराब उपकरण हो तो उसे भी हटा दें। ध्यान को अपनी जीवनशैली में शामिल करें। दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। एक साथ दौड़ते हुए सात सफ़ेद घोड़ों की तस्वीर लगाना लाभकारी माना जाता है। शयनकक्ष को कभी भी पूरी तरह से बंद नहीं करें। न ही शयनकक्ष में झूठे बर्तन रखें। जीवन में उत्साह बनाए रखने के लिए प्रतिदिन पक्षियों को दाना पानी खिलाएं।

Back to top button