लगातार कुछ घंटों तक कुर्सी में बैठने वाले हो जाए सावधान, वरना हो सकती है आपकी भी मौत

अगर आप ऑफिस, घर या अपने किसी वर्क प्‍लेस पर घंटों चेयर पर बैठे रहते है, या आप जहां कुर्सी देखी वही बैठ जाते है, तो हम आपकी जानकारी के लिए आपको बताना चाहेंगे कि आपके लिए एक जगह बैठे रहना ठीक नहीं है. क्योकि एक शोध के जरिये बताया गया है कि जो लोग काफी देर तक एक जगह पर बैठे रहते हैं, उनमे बाकी लोगों की तुलना में मौत का शुरुआती जोखिम बढ़ सकता है.

लगातार कुछ घंटों तक कुर्सी में बैठने वाले हो जाए सावधान, वरना हो सकती है आपकी भी मौत

साथ ही बताया गया है कि जो लोग दिन में 8 से 13 घंटे तक बैठे रहते है. उनमें मौत का जोखिम 60 से 90 मिनट तक बैठे रहने वालों की तुलना में लगभग दोगुना पाया गया है. साथ ही शोध में बताया गया कि जो लोग 30 मिनट से कम समय तक एक जगह पर बैठे रहते थे, उनमें मौत का जोखिम सबसे कम रहा है.

एक ही जगह बैठे रहना हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए आप कोशिश करे कि घर हो या ऑफिस या फिर कोई और जगह आप ज्यादा देर तक चेयर पर न बैठे. साथ ही थोड़ी-थोड़ी देर के अंदर टहलते रहे. ऐसा करना आपके स्वस्थ के लिए ठीक होगा.

Back to top button