नाई का चोरी हुआ फोन, ग्राहक ने नया फोन दिलाने के लिए लोगों से मांगी मदद

आज के समय में ये बहुत बड़ी बात है जब कोई अंजान व्यक्ति किसी की मदद करे और उसके दुख को अपना समझे. पर कुछ लोग इस दुनिया में ऐसे हैं, जो दूसरों की मजबूरी को दिल से समझते और महसूस करते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही शख्स (Man raise funds for barber viral video) दिल्ली में घूमता दिखा. इस व्यक्ति ने ऐसी टीशर्ट पहनी थी, जिसके पीछे एक QR कोड बना था. टीशर्ट पर लिखा था- ‘इसे स्कैन करिए जिससे आपको पता लग सके कि पुरुषों की भी भावनाएं होती हैं.’ एक लड़की ने उस आदमी को देख लिया और उसकी टीशर्ट स्कैन कर ली. बस फिर क्या था, उसे जो बात पता चली, उसने उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

ट्विटर यूजर @poojaasanwal को ही वो शख्स दिल्ली के कनॉट प्लेस में टहलते दिखा था. जैसे ही पूजा ने टीशर्ट को स्कैन किया, तुरंत ही पूरी जानकारी उसके फोन पर आ गई. हुआ यूं कि उस शख्स का एक नाई है, जिससे वो हमेशा अपने बाल कटवाता है. हाल ही में उस नाई का फोन चोरी हो गया और इस बात से वो शख्स काफी दुखी हो गया. उसने बताया कि वो नाई बहुत अच्छा इंसान है, जो कभी किसी से बुरी तरह बात नहीं करता, और सबकी समस्याओं को सुनता है. वो फिर से उसके चेहरे पर मुस्कान देखना चाहता है. बस इसी वजह से वो उसे नया फोन देना चाहता है.

नाई के लिए पैसे जुटाने निकला शख्स
शख्स ने नए फोन के लिए एक क्राउडफंडिंग शुरू की, जिसके जरिए वो लोगों से आर्थिक मदद मांग रहा था. वो 15 हजार रुपये जुटा रहा था, जिससे वो नाई के लिए नया फोन खरीब सके. उसका नाई गाजियाबाद का है और वहां पर लोग उसे गाजियाबाद का आलिम हकीम कहते हैं. पूजा के ये पोस्ट वायरल हो गया. इसके बाद नथिंग इंडिया कंपनी ने उस नाई को एक नया फोन गिफ्ट कर दिया.

पोस्ट हुआ वायरल
लोगों ने इन वायरल पोस्ट्स पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक ने कहा कि QR कोड लगाने वाला आदमी असली लेजेंड है. एक ने कहा कि लड़का भले ही अपनी ग्रलफ्रेंड के प्रति लॉयल नहीं होगा, पर नाई के प्रति है. एक ने कहा कि पुरुष किसी को भी धोखा दे सकते हैं, पर अपने नाई को नहीं. दोनों पोस्ट को लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

Back to top button