यूपी बीटीसी 2015 के परीक्षार्थियों के लिए आई बुरी खबर, इस वजह से परीक्षा रद्द

यूपी बीटीसी 2015 के परीक्षार्थियों के लिए बेहद बुरी खबर है। चौथे सेमेस्टर की होने वाली परीक्षा को रद्द क्र दिया गया है। इसके पीछे की वजह परीक्षा पत्र का लीक होना बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक सोमवार को परीक्षा शुरू होने से पहले दूसरे से लेकर आठवें प्रश्नपत्र की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। ये फैसला सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने मामले सामने के बाद लिया गया बता दें कि ये परीक्षा 8 से 10 अक्टूबर के बीच यह परीक्षा होनी थी। पेपर कौशाम्बी से लीक हुआ है।
यूपी बीटीसी 2015 परीक्षा पत्र लीक होने से मचा हड़कंप
यूपी बीटीसी 2015 चौथे सेमेस्टर के परीक्षा पत्र लीक होने से हड़कंप मचा हुआ है इस मामले में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि DIOS कौशाम्बी ने रिपोर्ट में कहा है कि प्रश्नपत्र के प्रथम और वायरल किए गए प्रश्नपत्र के पहले पेज से मिलान के बाद पाया गया कि दोनों प्रश्नपत्र एक समान हैं। इसके बाद ही कार्रवाई की गई।
बता दें कि यूपी बीटीसी 2015 चौथे सेमेस्टर के साथ बीटीसी 2013 सेवारत बैच (मृतक आश्रित) बीटीसी 2014 (अनुत्तीर्ण) की परीक्षा यूपी में 8 अक्टूबर से शुरू हुई थी। यूपी में इस परीक्षा के लिए 72688 परीक्षार्थियों के रजिस्ट्रेशन हैं।
परीक्षा के पहले दिन दो पालियों में आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन क्षमता का विकास और शैक्षिक प्रबंधन विषय परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने से पूर्व लीक हुए पेपर में गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, हिंदी, अंग्रेजी, शांति शिक्षा, सतत विकास के पेपर शामिल हैं।





