बाबा के गुर्गे के भाई का दावा, करोड़ों रुपए का सामान लेकर भागी है हनीप्रीत

चंडीगढ़. डेरा सच्चा सौदा के राजदार और राम रहीम के खास लोगों में आदित्य इंसां और हनीप्रीत का नाम सबसे उपर है। फरार चल रहे आदित्य के छोटे भाई अमित अरोड़ा ने अपने बड़े भाई आदित्य के व्यवहार के बारे में कई खुलासे मीडिया के सामने किए हैं। अमित ने कहा कि भाई से उनका संपर्क पिछले 25 सालों से ना के बराबर है। वे शायद मुझे अपना भाई मानते भी नहीं हैं। अमित ने कहा कि आदित्य उन्हें ही भाई मानते हैं जो अपने नाम के आगे इंसां लगाते हैं। 
बाबा के गुर्गे के भाई का दावा, करोड़ों रुपए का सामान लेकर भागी है हनीप्रीत

जानिए, हनीप्रीत को लेकर क्या कहा अमित ने…

अमित अरोड़ा ने बताया कि उनका 25 अगस्त के बाद से अपने भाई से कोई संपर्क नहीं हुआ है और ना ही उनको पता है कि हनीप्रीत या आदित्य इंसां कहां पर हैं।
– उन्होंने अपने भाई आदित्य इंसा से अपील कि है कि वह हरियाणा पुलिस को सहयोग दें और पाखंडी बाबा के कुकर्मों का पर्दाफाश करें।
– अमित अरोड़ा ने बताया कि उसे हनीप्रीत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अमित ने कहा कि अगर यह बात सामने आ रही है कि हनीप्रीत 25 अगस्त के बाद दो दिन सिरसा डेरे में रही और उसे जेड प्लस सिक्योरिटी देकर करोड़ों रुपए का कीमती सामान के साथ बाहर भगाया गया। यदि ऐसा हुआ है तो कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि हरियाणा पुलिस की कारगुजारी शुरू से ही शक के घेरे में रही है।

कुछ लोगों के बचा रही है पुलिस…

– अमित अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा पुलिस जानबूझकर उन 8 लोगों को गिरफ्तार नहीं कर रही, जिनके नाम बार-बार जांच में सामने आए हैं। क्योंकि, वह सभी बड़े लोग हैं और पुलिस उनको बचा रही है। यदि उन लोगों से पूछताछ की जाए तो बड़े खुलासे हो सकते हैं।
– अमित अरोड़ा ने अपने भाई को मुख्यधारा में जुडऩे की अपील की और हरियाणा पुलिस को सहयोग देने की बात कही। इसके साथ ही उसने हरियाणा पुलिस को भी मुख्यधारा में जोडऩे वाले लोगों के साथ सहानुभूति का व्यवहार करने को कहा।

2 सितंबर तक काठमांडू से 60 किमी. दूर देखी गई हनीप्रीत…

हरियाणा पुलिस की एसआईटी ने राजस्थान से जिस प्रदीप गोयल को पकड़ा था वह बलात्कारी बाबा का करीबी है। उसने पुलिस रिमांड में बड़ी इनपुट दी कि हनीप्रीत नेपाल गई थी और वहीं हो सकती है। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने काठमांडू में अपने सोर्स से कॉन्टैक्ट किया। इसके बाद दो सोर्सेज को काठमांडू से करीब 60 किलोमीटर दूर एक जगह पर भेजा गया है। दोनों हनीप्रीत की फोटो के साथ हकीकत का पता लगा रहे हैं।
वहां चार लोगों ने हनीप्रीत की फोटो देखकर कन्फर्म किया कि 2 सितंबर तक वह उनके पड़ोस में ही मौजूद थी और उसके बाद अचानक गायब हो गई। इसके बाद एसआईटी को मैसेज दिया गया है और डीजीपी से बात कर सर्च ऑपरेशन चलाने की मंजूरी ली जा रही है।
Back to top button