पेशी में बोले आजम खांन – बहुत अपमानित कर चुकी सरकार

एसआईटी ने पूर्व नगर विकास सचिव एसपी सिंह और ओएसडी आफाक से पूछताछ के बाद 16 जनवरी को नोटिस जारी कर आजम खां को 22 जनवरी को एसआईटी के समक्ष हाजिर होने के लिए कहा था।
सूत्रों के मुताबिक आज आजम खां और पूर्व नगर विकास सचिव एसपी सिंह को आमने-सामने बैठकार पूछताछ की जाएगी।
बता दें कि सपा सरकार में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जल निगम प्रबंधन द्वारा आनन-फानन में एई, जेई, आशुलिपिक व नैतिक लिपिक के कुल 1300 पदों पर भर्तियां की गई थीं। कुछ अभ्यर्थियों ने भर्तियों में धांधली को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
हाईकोर्ट के निर्देश पर निगम के ही अधीक्षण अभियंता स्तर के एक अधिकारी से जांच कराई गई थी, जिसमें भर्ती प्रक्रिया में धाधंली की पुष्टि हुई थी। इसके बाद नई सरकार ने भी इस मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी थी।
उस समय सरकार के कद्दावर मंत्री मोहम्मद आजम खां नगर विकास मंत्री होने के साथ ही जल निगम के अध्यक्ष पद पर भी काबिज थे।





