दिल की बीमारियों और कैंसर से हैं बचना तो रोजाना पिए कॉफी और चाय…

अगर आप महिला हैं और आपको डायबिटीज है तो रोजाना चाय और कॉफी का रोजाना सेवन आपको कैंसर और दिल की बीमारियों से दूर रख सकता है। एक स्टडी में इसका खुलासा हुआ है।

Avoiding heart diseases and cancer, daily coffee and tea

स्टडी में बताया गया है कि महिलाएं जो कैफिन लेती हैं उन्हें उन महिलाओं के मुकाबले जो कैफिन नहीं लेती हैं मौत का खतरा कम होता है। इससे पहले भी की गई रिसर्च में बताया गया है कि कॉफी टाइप-टू डायबिटीज से बचाव कर सकती है। औसतन रोज कॉफी का इसेतमाल 100 मिलिग्राम, 300 मिलिग्राम प्रति दिन होना चाहिए और ये आपके देश, उम्र पर निर्भर करता है।

कैफीन का अधिक मात्रा में इस्तेमाल दिल की बीमारियों से बचाव करता है वहीं महिलाएं जो चाय की जगह ज्यादा कैफीन लेती हैं उन्हें कैंसर का खतरा कम होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्टो के डॉक्टर सर्जियो नेव्स और प्रोफेसर डेविड ने 1999 से 2010 तक 3000 महिलाएं और पुरुषों में कैफीन लेने वालों और मृत्युदर का अध्ययन किया।

11 साल की इस शोध के दौरान अभी तक 618 लोग मर चुके हैं। शोध में शोधकर्ताओं ने माना कि जिन महिलाओं को डायबिटीज था और जो 100 मिलिग्राम कॉफी लेती थीं उन्हें 51 फीसदी मौत का खतरा कम था। वहीं  डायबिटीज से पीड़ित 100-200 मिलिग्राम कॉफी लेने वाली महिलाओं में 57 फीसदी मौत का खतरा कम था।

Back to top button