ब्लड कैंसर से है बचना तो रोजाना लें ये खुराक

नई दिल्लीः विटामिन सी किसी भी रूप में रोजाना सेवन करने से ब्लड कैंसर यानि ल्यूकेमिया के विकास रोका जा सकता है. हाल ही में आई एक रिसर्च में ये बात सामने आई है.Avoid blood cancer

क्या कहते हैं पहले के शोध-
इससे पहले हुए शोधों से पता चला है कि एस्कॉर्बेट (विटामिन-सी) की कमी वाले लोगों में ब्लड कैंसर होने का खतरा अधिक होता है. ऐसा क्यों है, इसके कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं.

क्या कहती है रिसर्च-
हालिया रिसर्च के मुताबिक, स्टेम सेल्स असामान्य रूप से विटामिन-सी के हाई लेवल एब्जॉर्व करती हैं और सेल फंक्शन को कंट्रोल कर ल्यूकेमिया के विकास को रोकते हैं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट-
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर के मिचेलिस एगाचोसीलस ने बताया कि स्टेम सेल डीएनए पर कुछ कैमिकल मोडिफिकेशन को रेगुलेट करने के लिए विटामिन सी का उपयोग करते हैं, जो एपीजिनोम का हिस्सा हैं.

क्या है एपीजिनोम-
एपीजिनोम एक सेल के अंदर के सिस्टम का एक ग्रुप है, जो जीन को चालू रखने और बंद करने की प्रक्रिया को कंट्रोल करता है. इसलिए जब स्टेम सेल्स को सही तरह से विटामिन-सी नहीं मिलता है, तो एपिजीनोम एक तरह से डैमेज हो जाता है, जिससे न केवल स्टेम सेल फंक्शन बढ़ जाता है, बल्कि यह ल्यूकेमिया का खतरा भी बढ़ा सकता है.

यह शोध ‘नेचर’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. उज्ज्वल प्रभात इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Back to top button