इस बार मकर संक्रांति पर बन रहा हैं खास संयोग, इन 6 राशि के लिए बेहद शुभ संकेत

मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इस दिन श्रवण नक्षत्र में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से ध्वज योग बन रहा है। यह खास संयोग कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस साल 14 जनवरी को मकर राशि में सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति के जिन श्रवण नक्षत्र होने से इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। सूर्य के मकर राशि में आने से मकर संक्रांति के दिन 5 ग्रहों का शुभ संयोग बनेगा। जिसमें सूर्य, बुध, चंद्रमा और शनि शामिल हैं। जानिए किन राशियों को इस योग का मिलेगा शुभ प्रभाव-

1. मेष- मकर संक्रांति के दिन इस योग का शुभ असर मेष राशि वालों पर पड़ेगा। इसके प्रभाव से इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

2. कर्क- मकर संक्रांति पर बन रहे शुभ संयोग से कर्क राशि वालों को महालाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों के व्यापार में वृद्धि हो सकती है। महिलाओं को धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं दांपत्य जीवन खुशियों से भर सकता है। सुखद समाचार मिल सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं।

3. कन्या- कन्या राशि वालों के लिए यह योग बेहद शुभ साबित होने वाला है। इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं। जिससे आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। उधार देने के लिए यह समय शुभ नहीं है।

4. तुला- इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति के शुभ संयोगों का लाभ मिलेगा। यह धन के मामले में मकर संक्रांति के दिन लकी साबित हो सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वाणी में संयम बरतें।

5. धनु- इस राशि के जातकों को इस शुभ योग से कई शुभ फलों की प्राप्ति होगी। घर में समृद्धि बढ़ने के साथ ही प्रसन्नता का माहौल रहेगा। धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

6. मीन- इस राशि वालों पर इस योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। आय के साधन बढ़ सकते हैं। रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। मन शांत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button