AUS vs IND 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, ग्लेन मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी

दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। पहले एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रनों से हराया था। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है और मार्कस स्टोयनिस की जगह मोइसेस हेनरिक्स को टीम में शामिल किया है। भारत ने पिछले मुकाबले की टीम को ही दूसरे वनडे में उतारा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ के शतक और ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 389 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट झटका। सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को 390 रनों के लक्ष्य का पीछा करना है।

1:03 PM: ग्लेन मैक्सवेल ने नवदीप सैनी के 7वें ओवर में दो छक्के समेत कुल 15 रन बटोरे। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 389/4 का विशाल टोटल खड़ा किया है। मैक्सवेल 29 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेलकर नॉटआउट रहे, जबकि हेनरिक्स भी 2 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत को इस मैच को जीतने के लिए 390 रन बनाने होंगे।

1:00 PM: 49.1 ओवर में नवदीप सैनी की गेंद पर ऑनफील्ड अंपायर ने मैक्लवेल को आउट करार दिया, मैक्सवेल ने तुरंत डीआरएस का इस्तेमाल किया और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा है। मैक्सवेल अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।

12:54 PM: जसप्रीत बुमराह को मिली पहली सफलता। 48.5 ओवर में लाबुशेन मयंक अग्रवाल को कैच देकर पवेलियन वापस लौट गए हैं। मोइसेस हेनरिक्स नए बल्लेबाज के तौर पर मैक्सवेल का साथ देने आए हैं। 49 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 374/4, मैक्सवेल 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12:47 PM: 47 ओवर के बाद ऑस्टेलिया का स्कोर 351/3, ग्लेन मैक्सवेल 36 और लाबुशेन 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपने 9वें ओवर में 12 रन खर्चे।

12:29 PM: 43.2 ओवर में हार्दिक की गेंद पर चौका लगाकर मार्नस लाबुशेन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 314/3, लाबुशेन 51 और मैक्सवेल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12:27 PM: जडेजा ने छोड़ा लाबुशेन का कैच। 43.1 ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर जडेजा ने लाबुशेन का आसान सा कैच टपका दिया।

12:20 PM: हार्दिक पांड्या ने भारत को दिलाई बड़ी सफलता। स्टीव स्मिथ मोहम्मद शमी को कैच देकर लौटे पवेलियन, उन्होंने 64 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। 42 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 296/3, लाबुशेन 42 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनका साथ देने ग्लेन मैक्सवेल आए हैं।

12:16 PM: 40.6 ओवर में चहल की गेंद पर एक लेकर स्टीव स्मिथ ने अपना शतक पूरा कर लिया है। 41 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 288/2, स्मिथ 100 और लाबुशेन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12:11 PM: पारी के 40वें और जसप्रीत बुमराह के 7वें ओवर में स्मिथ ने तीन चौके समेत 13 रन बटोरे। 40 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 275/2, स्मिथ 88 और लाबुशेन 28 रन बनाकर खेल  रहे हैं।

12:01 PM: 38 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250/2, स्टीव स्मिथ 65 और लाबुशेन 37 रन बना कर खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने अपने दूसरे ओवर में सिर्फ 4 रन खर्चे।

11:50 AM: पारी का 36वां ओवर हार्दिक पांड्या ने फेंका और उन्होंने अपने इस ओवर में 5 रन खर्चे। 36 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 235/2, लाबुशेन 27 और स्टीव स्मिथ 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:43 AM: 33.6 ओवर में नवदीप सैनी की गेंद पर एक रन लेने के साथ ही स्टीव स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 34 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 220/2 स्टीव स्मिथ 50 और लाबुशेन 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:30 AM: 31.4 ओवर में जडेजा की गेंद पर लाबुशेन ने एक रन लिया और इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के  200 रन भी पूरे हो गए हैं। 32 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 203/2, लाबुशेन 10 और स्टीव स्मिथ 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:18 AM: 29 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 173/2, मार्नस लाबुशेन 5 और स्टीव स्मिथ 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:05 AM: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका। 25.3 ओवर में श्रेयस अय्यर के एक शानदार थ्रो पर रनआउट हुए डेविड वॉर्नर। वॉर्नर ने 77 गेंदों में 83 रन बनाए। 26 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 157/2, स्मिथ 10 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनका साथ देने मार्नस लाबुशेन आए हैं।

10:53 AM: भारत को मिली सफलता। शमी की गेंद पर आरोन फिंच कोहली को कैच देकर पवेलियन वापस लौटे। फिंच ने 69 गेंदों में 60 रन बनाए। 23 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 142/1, वॉर्नर 78 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनका साथ देने स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए हैं।

10:45 AM: 20.6 ओवर में चहल की गेंद पर सिक्स लगाकर आरोन फिंच ने अपनी हाफसेंचुरी पूरी कर ली है। 21 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 130/0, वॉर्नर 76 और फिंच 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:39 AM: 19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 115/0, डेविड वॉर्नर 69 और आरोन फिंच 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को अभी पहली विकेट की तलाश है।

10: 30 AM: 15.6 ओवर में जडेजा की आखिरी गेंद पर वॉर्नर के 3 रन के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। डेविड वॉर्नर 59 और आरोन फिंच 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:27 AM: गेंदबाजी में बदलाव। कप्तान विराट कोहली ने 16वां ओवर डालने के लिए रविंद्र जडेजा को गेंद थमाई है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15 ओवर के बाद 95/0, वॉर्नर 55 और फिंच 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:22 AM: बाल-बाल बचे वॉर्नर। 14.1 ओवर की गेंद पर डेविड वॉर्नर रन लेते चाहते थे, लेकिन फिंच ने उनको वापस भेजा, विराट कोहली ने कीपर एंड की तरफ अच्छा थ्रो किया, पर वॉर्नर डाइव लगाकर अपना विकेट बचाने  में कामयाब रहे।

 

 

 

Back to top button