कठुआ मामले में हिंदुओं को बदनाम करने की कोशिश: भाजपा नेता गिरिराज सिंह

नवादा। केंद्रीय मंत्री और नवादा से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि एक सोची समझी राजनीति के तहत कठुआ मामले में हिंदुओं को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। देश को तोड़ने का षडयंत्र रचा जा रहा है। छद्म धर्मनिरपेक्षता की राजनीति के माध्यम से देश में भ्रम फैलाया जा रहा है।कठुआ मामले में हिंदुओं को बदनाम करने की कोशिश: भाजपा नेता गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने नवादा में कहा असीमानंद को भी बदनाम करने की कोशिश की गई थी। उन्हें भगवा आतंकवाद का नाम दिया गया और कहा गया कि उन्होंने ही भगवा आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। इसी तर्ज पर कठुआ मामले में भी हिंदू को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 

भाजपा सांसद ने कहा कि कठुआ में बच्ची के साथ हुए दुर्व्यवहार की मैं कड़ी निंदा करता हूं। इस मामले में अरोपित को पकड़ना चाहिए। लेकिन आरोपियों को पकड़ने के बजाय हिंदुओं को बदनाम किया जा रहा है। इस मुद्दे को विदेशों में भी गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे देश के नौजवानों से अपील करते हैं कि समय रहते वो सजग हो जाये और ऐसे देश विरोधी ताकतों को जवाब दें। देश मे जहां जहां सनातन टूटा है वहा वहां सामाजिक समरसता टूटा है।

 
Back to top button