अफगानिस्तान के मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले की US ने की निंदा, हुई 70 लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी और पश्चिमी प्रांत घोर में शुक्रवार को मस्जिदों पर हुए दो आत्मघाती हमलों में करीब 70 लोग की मौत हो गई. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. सार्वजनकि स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद इस्माइल कवुसी ने बताया कि एक मस्जिद में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया, जिसमें मुख्य रूप से शिया हजारा अल्पसंख्यक मौजूद थे. विस्फोट उस वक्त हुआ जब इमाम जामम मस्जिद के अंदर लगभग 6.00 बजे सैकड़ों लोग नमाज के लिए इकट्ठा हुए थे. अमेरिका ने इस हमले की निंदा की है.

 अफगानिस्तान के मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले की US ने की निंदा, हुई 70 लोगों की मौत

पुलिस प्रवक्ता बशीर मुजाहिद ने एजेंसी को बताया कि जब बम विस्फोट हुआ, तब हमलावर मंडली के बीच खड़ा था. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने ट्विटर पर कहा कि इस हमले में 39 लोग मारे गए और 45 अन्य घायल हुए. हजारा, एक जातीय समूह को मूल के रूप में मंगोलियाई माना जाता है, यह ज्यादातर शिया इस्लाम के अनुयायी हैं, जो अफगानों के विशाल बहुमत सुन्नी मुसलमान के बाद दूसरी सबसे बड़ी शाखा है.

काबुल में विस्फोट के करीब एक घंटे पहले, एक आत्मघाती हमलावर ने घोर प्रांत के डु-लायना जिले के ख्वाजगन मस्जिद में विस्फोटक किया था. प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल हाई खताबी ने कहा कि हमला एक तालिबान विरोधी आतंकवादी, फजल हयात खान ने किया और उसके आदमी अंदर प्रार्थना कर रहे थे. घोर के पुलिस प्रवक्ता इक्बाल नेजामी के मुताबिक, खान और उसके कई लोग समेत 30 की इस हमले में मौत हो गई. 

इसे भी देखें:- राम रहीम की ये दिवाली रही फीकी, इस बार राम रहीम नहीं कर पाया ये सब, होता रहा बेचैन…

हालांकि शुक्रवार को हुए इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली है. तालिबान ने इस हफ्ते सेना और पुलिस पर किए हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें 91 लोग मारे गए थे. अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मस्जिद हमले की निंदा की है और हमले को मानवता के खिलाफ अपराध बताया है.

Back to top button