अगर आप होलिका दहन के समय अपनी राशि के अनुसार ये काम करेंगे तो आपक भाग्य खूब चमकेगा।
होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक समाप्त हो जाएंगे। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिकादहन किया जायेगा और उसक बाद रंग खेला जायेगा। पंडित अजय शास्त्री के अनुसार, इन उपायों को करने से बिजनेस, पढाई और सुख समृद्धि व जीवन में सफलता पाएंगे।
मेष राशि: नारियल लें और उसे अपने मन्दिर में स्थापित करके सिंदूर, अक्षत से पूजा करके उस पर कलावा बांध दें और होलिकादहन के समय उस नारियल को होली की अग्नि में डाल दें।
वृष राशि: सफेद कपड़े में 11 गोमती चक्र, नागकेसर के 21 जोड़े और कौड़ियां बांधकर, कपड़े पर चन्दन का इत्र लगाकर अपने ऊपर से सात बार वार लें और होली की अग्नि में डाल दें।
मिथुन राशि: सूखे छुहारे और थोड़े-से मखाने प्रसाद के रूप में रख लें। साथ ही शुद्ध घी का दीपक जलाकर चन्द्रदेव की पूजा करें। साथ ही मखानों को अग्नि में डालें।
कर्क राशि: आटे का एक चौमुखा दिया तैयार करें और उसमें तेल डालकर घर के मुख्य द्वार पर बाहर की तरफ जलाएं। होलिका की अग्नि में जौ के दाने डालें।
सिंह राशि : पान का पत्ता लें और उस पर एक कपूर, थोड़ी-सी हवन सामग्री, घी में डुबोये हुये दो लौंग के जोड़े और एक बताशा रखें। सारी सामग्री को होली की अग्नि में जला दें।
कन्या राशि: मूंगफली से बनी माला पहनाकर होली पूजा के लिये ले जायें और अपने बच्चे के साथ होली की 7 परिक्रमा करें।
तुला राशि: पीपल के वृक्ष पर जल में अक्षत डालकर चढ़ाएं और अपने घर के बाहर मुख्य द्वार पर रोली से स्वस्तिक का चिन्ह बनायें। गोबर से बनी माला को होली की अग्नि में डालें।
वृश्चिक राशि: नींबू लेकर उसे चार टुकड़ों में काटकर, होली की अग्नि के पास खड़े होकर चारों दिशाओं में एक-एक टुकड़ा फेंक दें।
धनु राशि: सूखा गोला लें और उसमें अलसी और थोड़ा-सा गुड़ भर दें और शाम को होलिकादहन के समय उस गोले को होली की अग्नि में डाल दें।
मकर राशि: काले तिल लें और अपने या उस व्यक्ति के ऊपर से सात बार वारकर होली की अग्नि में डाल दें।
कुंभ राशि: गोमती चक्र लें और हाथ में रखकर होलिका की परिक्रमा करें। इसके साथ ही इसके अपने घर में भी रखें।
मीन राशि: नीम की दस पत्तियों को लौंग और कपूर के साथ लेकर होलिका पर सात बार वारकर डाल दें।