ट्रैक्टर पर स्टंट के दौरान युवक की मौत, इस पर सी.एम.मान ने दिया सख्त फैसला

फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव सारचूर में खेल मेले के दौरान ट्रैक्टर पर स्टंट कर रहे एक युवक की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से दर्दनाक मौत होने की घटना के बाद सी.एम. मान का सख्त फैसला सामने आया है। सी.एम. मान ने एक टवीट जारी करते हुए कहा है कि ”प्रिय पंजाबी ट्रैक्टर को खेतों का राजा कहा जाता है..इसे मौत का फरिश्ता मत बनाओ..पंजाब में ट्रैक्टर और संबंधित उपकरणों के साथ किसी भी तरह के स्टंट या खतरनाक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है..बाकी विवरण जल्द ही..”

जिक्रयोग्य है कि स्टंट करते वक्त ट्रैक्टर के नीचे आने युवक सुखमनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसी संबंध में सी.एम. मान ने उक्त बयान दिया है।

Back to top button