54 साल की उम्र में जब एक बार फिर श्रीदेवी ठाया अपने जलवों का कहर, तो सोशल मीडिया पर मचा खूब हंगामा

भले ही इन दिनों जाह्नवी कपूर खूब चर्चा बटोर रही हों लेकिन श्रीदेवी अगर चाहें तो आज भी बेटी क्या कोई भी  उनके आगे टिक ना पाए। जैसे कि हाल ही में श्रीदेवी दुल्हन बनकर फिर चर्चा में आ गई हैं। श्रीदेवी 54 साल की उम्र में फिर से दुल्हन बनी हैं।
श्रीदेवी की ये ब्राइडल फोटो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। जितनी खूबसूरत श्रीदेवी लग रही हैं, उनका मुकाबला शायद कोई नहीं कर पाएगा। जानिए आखिर श्रीदेव किस वजह से फिर दुल्हन बनी हैं।
दरअसल, The Bangalore Times Fashion Week 2017 में श्रीदेवी को दुल्हन लुक में देखा गया। यहां उन्होंने सुर्ख लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ था। इस फैशन वीक में कई और सितारों ने भी रैंप वॉक किया।
लेकिन श्रीदेवी के आगे कोई टिक नहीं पाया। इस दो दिवसीय फैशन वीक में देश के बड़े-बड़े डिजाइनकर की ड्रेस पहन मॉडल्स रैंप पर उतरीं। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी येलो कलर के लहंगे में रैंप वॉक किया।
 
साइना डिजाइनर नीता लूला की शो स्टॉपर थीं। वहीं श्रीदेवी ने जो लहंगा पहना था वो मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। जब श्रीदेवी शो स्टॉपर बन रैंप पर आईं तो लोग उन पर से नजर नहीं हटा पाए। 
 
ये भी पढ़े:
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button