दो घंटे तक पीछा कर 3 बदमाशों को किया अरेस्ट, पुलिस के रोकने पर नहीं रुके थे…

आगरा.पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो सवार बदमाशों शहर में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने शहर भर में कई जगहों पर घंटो दौड़ाया । घेराबंदी में फंसे बदमाशों ने पुलिस की एक गाड़ी को टक्कर मारी, जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया, जबकि एक बदमाश गंभीर रुप से घायल हो गया। 
दो घंटे तक पीछा कर 3 बदमाशों को किया अरेस्ट, पुलिस के रोकने पर नहीं रुके थे...

दो घंटे तक चला ऑपरेशन

– जानकारी के मुताबिक, एसपी ( ट्रैफिक) को सुभाष पार्क के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो UP-83, K-8160दिखाई दी। जैसे ही पुलिस को स्कॉर्पियों में सवार चार बदमाशों को सूचना मिली, तो पुलिस ने घेराबंदी शुरु कर दी।
– स्कॉर्पियो सवार बदमाश सिकंदरा की तरफ से आ रहे थे। जब पुलिस ने बदमाशों ने गाड़ी नहीं रोकी, तब पुलिस ने पीछा किया। करीब दो घंटे तक बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाया। फिर घेराबंदी करके तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी देखें:- कश्मीर: छुट्टी पर घर आए BSF जवान पर आतंकियों ने की अधाधुंध फायरिंग

-इस घटना में पुलिस कांस्टेबल राकेश यादव और एक बदमाश घाायल हो गया है। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया, “पुलिस ने घेराबंदी करके दो घंटे में इन बदमाशों को पकड़ा है। पूछताछ की जा रही है। बदमाशों के पास एक तमंचा, फोर व्हीलर के साथ एक दर्जन कारतूस बरामद किया है।
Back to top button