सीबीएसई बोर्ड 10वीं की यूपी टॉपर बनीं रामपुर की आरीशा…

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसे लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। 

रामपुर के ग्रीन वुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अरीशा खान ने इस बार पूरे उत्तर प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 600 में से 497 अंक प्राप्त किया है। रिजल्ट जारी होते ही आरीशा को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
आरीशा का परिवार मूल रूप से बरेली का रहने वाला है। घर की आर्थिक स्थिती अच्छी नहीं होने के कारण वह रामपुर में अपनी नानी के घर में रह कर पढ़ाई कर रही हैं। 
आरीशा की मौसी ने ही उन्हें पढ़ाया और तमाम चुनौतियों के बावजूद पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। भविष्य के बारे में पूछने पर आरीशा ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं।

Back to top button