सीएम योगी के पास पहुंचा राजीव रौतेला और राकेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई पर निर्णय से जुड़ा प्रस्ताव

प्रदेश के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने रामपुर के डीएम रह चुके आईएएस राजीव रौतेला व राकेश कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई पर निर्णय से जुड़ा प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया है।सीएम योगी
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग से प्रकरण पर आख्या लिए जाने के बाद कार्यवाही पर फैसले की संभावना है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो साल पहले अवैध खनन के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए रामपुर के इन दोनों पूर्व जिलाधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने शासन से 16 जनवरी तक कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

UPTET- 2017 का रिजल्ट आज, शिक्षामित्रों के समायोजन रद्द होने के बाद 1st टाइम हुई थी परीक्षा

सूत्रों का कहना है कि हाईकोर्ट का आदेश मिलने के बाद नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने पूरे प्रकरण की विस्तार से जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को दी है। साथ ही पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए कार्रवाई पर निर्णय का आग्रह किया है।

जानकार बताते हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग से पूरे मामले पर रिपोर्ट लेने के बाद आवश्यक कार्यवाही का निर्णय लेगा।

Back to top button